फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: इरफान ने पकड़ी कोहली की कमजोरी, बताया किस गेंदबाज से भय खाते हैं विराट

Thu, 10 Jun 2021 04:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 10 Jun 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Former team India pacer Irfan Pathan said Virat Kohli will never worry about Johnson but always have doubts against James Anderson
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है जब हम स्विंग बॉलिंग की बात करते हैं तो विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मिशेल जॉनसन जैसे दिग्गज गेंदबाज की बॉलिंग परवाह नहीं की। लेकिन जेम्स एंडरसन की स्विंग गेंदबाजी के आगे वह हमेशा संदेह में रहते हैं। पठान का कहना है कि कोई भी बल्लेबाज हिलती गेंद के सामने खड़े होना पसंद नहीं करता है उसकी तकनीक भले ही सबसे अच्छी क्यों न हो?

Former team India pacer Irfan Pathan said Virat Kohli will never worry about Johnson but always have doubts against James Anderson
विराट कोहली - फोटो : twitter@WisdenCricket

इरफान पठान ने कहा कि अगर आप विराट कोहली से पूछें तो वह कभी मिशेल जॉनसन की गेंदबाजी से भयभीत नहीं होंगे। क्योंकि वह जानते हैं कि जॉनसन की गेंद हमेशा लाइन में आएगी। लेकिन वहीं जेम्स एंडरसन के खिलाफ वह हमेशा संदेह में रहते हैं। 

Former team India pacer Irfan Pathan said Virat Kohli will never worry about Johnson but always have doubts against James Anderson
विराट कोहली - फोटो : bcci twitter

पठान ने आगे कहा कि दुनिया में ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो स्विंग होती गेदों को आराम से खेल सकता है। उन्होंने कहा अनिश्चिता का गलियारा हमेशा खुला रहेगा। जहां पर विकेट मिलने के चांस होते हैं। इरफान ने ये बात प्लेफील्ड मैगजीन के अपने कॉलम में लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former team India pacer Irfan Pathan said Virat Kohli will never worry about Johnson but always have doubts against James Anderson
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आंकड़ों के लिहाज से अगर देखा जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2014 इंग्लैंड दौरा विराट के लिए सबसे खराब रहा। इस टेस्ट सीरीज में एंडरसन ने विराट को अपनी स्विंग गेंदों के जरिए खासा परेशान किया था। इसके उलट उसी साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया जहां कोहली ने मिशेल जॉनसन जैसे गेंदबाज की धज्जियां उड़ाते हुए टेस्ट सीरीज में 4 शतक जड़े थे। 

विज्ञापन
Former team India pacer Irfan Pathan said Virat Kohli will never worry about Johnson but always have doubts against James Anderson
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

इरफान का कहना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं ले सकता कि एक फास्ट बॉलर को उसकी तेज गेंदों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता मिलेगी। ऋषभ पंत और जोस बटलर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर उपकरणों के चलते अब तेज गेंदबाजी का बल्लेबाजों को खौफ नहीं रहा। पठान के कहा कि ये दोनों बल्लेबाज अपनी आक्रामक बैटिंग के लिेए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में पंत ने एंडरसन की स्विंग गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला था। इसके बाद टी-20 सीरीज के दौरान पंत ने एक ऐसा ही शॉट जोफ्रा आर्चर के खिलाफ खेला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed