भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। 93 साल की उम्र में वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
बता दें कि यूरिन इन्फेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी से वह काफी जूझ रहे थे। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।
निधन के बाद एम्स ने एक बयान जारी कर जानकारी दी, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 05.05 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 36 घंटों में उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।'
4 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को क्रिकेट से गहरा लगाव था। उनके नाम पर साल 2009 में हिमाचल प्रदेश में स्टेडियम (अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर, नादौन) भी बन चुका है। यह स्टेडियम हमीरपुर जिला में स्थित है। इस स्टेडियम का उद्घाटन हिमाचल प्रदरेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की थी। इस स्टेडियम को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा बनाया गया था। इसको बनने में 5 करोड़ रुपये की लागत लगी थी।
अपने कार्यकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच आए रिश्तों में खटास को हटाने के लिए खेल की मदद ली थी। लगभग 14 साल बाद पहली बार टीम इंडिया साल 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में पांच वन-डे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलने पाकिस्तान रवाना हुई थी।