फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले के बाद इस स्टेडियम से हटाई गईं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें 

Thu, 21 Feb 2019 09:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistani cricketers Photos removed from Nagpur stadium after pulwama terror attack
नागपुर स्टेडियम

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं को देखते हुए यहां के समीप अपने स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी हैं। इस बात की जानकारी वीसीए अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने दी।


 

Former Pakistani cricketers Photos removed from Nagpur stadium after pulwama terror attack
नागपुर स्टेडियम

जायसवाल ने पीटीआई को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अब देश के प्रधानमंत्री इमरान खान, दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद और कुछ अन्य क्रिकेटरों की तस्वीरें तीन दिन पहले जामथा के वीसीए स्टेडियम से हटा दी गईं।
 

Former Pakistani cricketers Photos removed from Nagpur stadium after pulwama terror attack
पुलवामा अटैक - फोटो : self

उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें प्रेस बाक्स के अलावा अन्य जगहों पर लगाई गई थी। जायसवाल ने कहा कि आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistani cricketers Photos removed from Nagpur stadium after pulwama terror attack
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और राजस्थान क्रिकेट संघ ने भी 14 फरवरी को हुए हमले के विरोध में मोहाली और जयपुर के अपने स्टेडियमों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे।

विज्ञापन
Former Pakistani cricketers Photos removed from Nagpur stadium after pulwama terror attack
Imran Khan

मुंबई के क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने भी पुलवामा हमले के विरोध में पिछले हफ्ते इमरान खान की तस्वीर को ढक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed