पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' रिलीज हो चुकी है। बाजार में आते ही किताब ने माहौल भी गर्म कर दिया है।
2 of 5
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
किताब में अफरीदी की उम्र, रिकॉर्ड, बॉल टेंपरिंग, गौतम गंभीर विवाद और रिश्तों से लेकर हर पहलू पर चर्चा है। यही कारण है कि यह किताब रिलीज के बाद ही इंडिया और पाकिस्तान दोनों जगह चर्चा का विषय बन गई है।
इसी किताब में अफरीदी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कहानियों को भी साझा किया है। अफरीदी ने किताब में अपने प्यार का भी जिक्र किया है जो काफी दिलचस्प है।
अफरीदी काफी मस्तमौला टाइप के शख्स हैं, उन्हें पार्टियों में जाना और मस्ती करना काफी पसंद है।
उन्होंने अपनी किताब में एक ऐसे ही किस्से का जिक्र करते हुए बताया है कि '1990 में वे ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब में पार्टी में गए थे और वहां रात भर एक लड़की से बात करते रहे। वे कहते हैं कि लड़की से शादी से पहले, उनकी हमेशा फोन पर बात होती थी। उसकी आवाज बहुत खूबसूरत थी। उस समय मोबाइल फोन का दौर शुरू हुआ था और वे काफी महंगे थे। मैं उस लड़की की आवाज सुनने के लिए बहुत समय देता था।
5 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
महीनों फोन पर बात करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। अफरीदी बताते हैं कि जब उनकी मुलाकात हुई तो उनका दिल टूट गया, क्योंकि जिससे वो महीनों से फोन पर बात कर रहे थे वो लड़की नहीं थी"।
दरअसल जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें सामने एक जवान लड़का फूल लिए खड़ा था, ये देखकर वो बहुत दुखी और निराश हुए थे"