फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर के बयान से मचा तहलका, पूरी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बता दिया मैच फिक्सर 

Sat, 02 Nov 2019 04:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Nov 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan bowler Shoaib Akhtar claims he was surrounded by match-fixers playing against 21
शोएब अख्तर - फोटो : ट्विटर

मैच फिक्सिंग की चर्चाओं के बीच अब शोएब अख्तर ने अपने बयान से नए विवाद को हवा दे दिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मैच फिक्सिंग पर एक नया बयान देते हुए अपने साथी खिलाड़ियों के ऊपर ही मैच फिक्सिंग का आरोप लगा दिया है।

Former Pakistan bowler Shoaib Akhtar claims he was surrounded by match-fixers playing against 21
Mohammad Amir - फोटो : Getty

अख्तर ने कहा है कि वे 21 लोगों के खिलाफ मैच खेल रहे थे जिसमें 11 लोग विपक्षी टीम के और 10 लोग अपनी टीम के थे। अख्तर के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से मैच फिक्सिंग को लेकर फंसती दिख रही है। पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट पर 2011 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पहले ही प्रतिबन्ध लग चुका है।

Former Pakistan bowler Shoaib Akhtar claims he was surrounded by match-fixers playing against 21
मोहम्मद आसिफ

एक टीवी शो में बात करते वक्त अख्तर ने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि मैं कभी पाकिस्तान को धोखा नहीं दे सकता, कभी मैच फिक्सिंग नहीं करूंगा लेकिन मैं सटोरियों से घिरा हुआ था। मैं उस वक्त 21 लोगों के खिलाफ खेल रहा था, 11 उनके और 10 अपने। किसे मालूम कौन सट्टेबाज था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistan bowler Shoaib Akhtar claims he was surrounded by match-fixers playing against 21
shoaib akhtar

उन्होंने कहा, 'उस समय बहुत मैच फिक्सिंग थी। आसिफ ने मुझे बताया था कि कौन से मैच फिक्स थे और उन्होंने यह कैसे किया।” अख्तर ने कहा कि वह ये सुनकर हैरान था कि आसिफ और आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के दौरान फिक्सिंग की है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने इस बारे में सुना तो मैंने आमिर और आसिफ को समझाया था, मैं इतना नाराज था कि मैंने दीवार पर घूंसा मार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed