एशिया कप 2018 का 'महासंग्राम' जारी है। 15 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान का आगाज मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ करेगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एशिया कप से जुड़े एक किस्से का 34 साल बाद खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि वो पहले मूंछें रखा करते थे, लेकिन 1984 एशिया कप के दौरान उन्होंने अपनी मूछें कटवा ली। मूंछ रखने के पीछे के राज का खुलासा गावस्कर ने खुद किया।
3 of 5
सुनील गवास्कर
- फोटो : getty
गावस्कर ने कहा कि उस समय मैच सुबह जल्दी शुरू हो जाता था। जिसके कारण उन्हें सोने का वक्त कम मिलता था। इसलिए उन्हें मूंछ के बहाने 5 मिनट ज्यादा सोने का वक्त मिल जाता था, क्योंकि मूंछ को संवारने का बहाना कर वो और 5 मिनट का समय ले लेते थे।
4 of 5
गावस्कर
- फोटो : the express tribune
बातचीत में गावस्कर ने कहा कि, मूंछ रखना और उसे सही से संभालना आसान बात नहीं है। मूंछ के पीछे वक्त देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वो मूंछ संवारने के बहाने वो 5 मिनट ज्यादा नींद मार लेते थे, उनके लिए यही सबसे बड़ी उस समय फायदे की बात थी।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में 6 देशों की टीमें शामिल हैं। इस बार इस टूर्नामेंट में 50 ओवर का खेल खेला जा रहा है। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 18 सितंबर को करेगा। वहीं, 19 सितंबर को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।