{"_id":"5b9fc2fc867a557eaa4ddaf3","slug":"former-indian-captain-sunil-gavaskar-reveals-why-he-sported-a-moustache-in-the-1984-asia-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नींद के लिए मूंछ कुर्बान कर गए गावस्कर, 34 साल बाद खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नींद के लिए मूंछ कुर्बान कर गए गावस्कर, 34 साल बाद खोला राज
Tue, 18 Sep 2018 10:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप 2018 का 'महासंग्राम' जारी है। 15 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान का आगाज मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ करेगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एशिया कप से जुड़े एक किस्से का 34 साल बाद खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
2 of 5
Sunil Gavaskar
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि वो पहले मूंछें रखा करते थे, लेकिन 1984 एशिया कप के दौरान उन्होंने अपनी मूछें कटवा ली। मूंछ रखने के पीछे के राज का खुलासा गावस्कर ने खुद किया।
3 of 5
सुनील गवास्कर
- फोटो : getty
गावस्कर ने कहा कि उस समय मैच सुबह जल्दी शुरू हो जाता था। जिसके कारण उन्हें सोने का वक्त कम मिलता था। इसलिए उन्हें मूंछ के बहाने 5 मिनट ज्यादा सोने का वक्त मिल जाता था, क्योंकि मूंछ को संवारने का बहाना कर वो और 5 मिनट का समय ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गावस्कर
- फोटो : the express tribune
बातचीत में गावस्कर ने कहा कि, मूंछ रखना और उसे सही से संभालना आसान बात नहीं है। मूंछ के पीछे वक्त देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वो मूंछ संवारने के बहाने वो 5 मिनट ज्यादा नींद मार लेते थे, उनके लिए यही सबसे बड़ी उस समय फायदे की बात थी।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
बता दें कि इस टूर्नामेंट में 6 देशों की टीमें शामिल हैं। इस बार इस टूर्नामेंट में 50 ओवर का खेल खेला जा रहा है। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 18 सितंबर को करेगा। वहीं, 19 सितंबर को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।