फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार पर हार, कोच शास्त्री पर वार!

Wed, 05 Sep 2018 08:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
former cricketers criticize to Ravi Shastri after loss fourth test and series against england
ravi shastri

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाते ही टीम टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की चहूं ओर आलोचना शुरू हो चुकी है। हेड कोच होने के नाते हार का ठीकरा उन पर फूटना स्वभाविक है। मगर इस बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों की राय थोड़ी अलग हैं। गांगुली से लेकर गावस्कर और सहवाग से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया है।

former cricketers criticize to Ravi Shastri after loss fourth test and series against england
सौरव गांगुली

दरअसल, एक निजी चैनल से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, 'इन परिणामों के लिए हेड कोच रवि शास्त्री के साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि क्यों एक बल्लेबाज तो बढ़िया प्रदर्शन कर पा रहा है लेकिन बाकी बल्लेबाज पीछे हटते नजर आ रहे हैं। जब तक ऐसे सवालों का जवाब नहीं मिलेगा तब तक तीनों विदेशी पिचों (इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका) में सीरीज जीतनी नामुमकिन होगी।'

former cricketers criticize to Ravi Shastri after loss fourth test and series against england
सौरव गांगुली

गांगुली ने आगे कहा कि, टीम इंडिया की बल्लेबाजी ऑर्डर काफी समय से रन नहीं बना रही है। 2011 से अब तक विदेश में वे हर सीरीज हारी हैं। जब विराट रन बनाते हैं तो लगता कि वे अलग तरह के गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। वहीं, बाकी बल्लेबाज किसी दूसरे तरह के गेंदबाजों के साथ खेलते दिखते हैं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों का बल्लेबाजी स्तर काफी नीचे गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
former cricketers criticize to Ravi Shastri after loss fourth test and series against england
वीरेन्द्र सहवाग

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी रवि शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ड्रेसिंग रूम में बैठे रहने से कोई बेस्ट ट्रैवलिंग टीम नहीं बनती। रवि शास्त्री को जब से टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, तब से इस टीम के पास दुनिया में सबसे अच्छी यात्रा करने की संभावना है। मौजूदा सीरीज में जब भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट को अच्छी तरह से जीता, तो यह कहा जा रहा था कि मेहमान टीम वापसी करेगी और सीरीज में बराबरी करेगी। मगर इसका उलट हुआ।'

विज्ञापन
former cricketers criticize to Ravi Shastri after loss fourth test and series against england
Sunil Gavaskar

सहवाग ने आगे कहा कि बेस्ट टीम मैदान पर प्रदर्शन करने से बनती है न कि ड्रेसिंग रूम में गप्पे लड़ाने से। वहीं, गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाज के रूप में विराट ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन कप्तान और कोच तभी सफल होता है जब उसकी टीम बेहतर प्रदर्शन करें, जबकि आकाश चोपड़ा ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवालिया निशान उठते आए हैं और कोच शास्त्री के रहते भी इस समस्या का हल नहीं हो सका है। टीम की हालत जस की तस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed