फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लिश दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- भारत पर जीत, एशेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के समान 

Wed, 05 Sep 2018 08:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Trevor Bayliss says The series victory against India feels just like beating Australia in Ashes 
ट्रेवर बेलिस

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि पांच मैचों की मौजूदा सीरीज में दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ जीत, एशेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बराबर है। बेलिस ने साथ ही सुझाव दिया कि वह शुक्रवार को लंदन में शुरू हो रहे अंतिम व पांचवें टेस्ट में अपनी टीम के साथ प्रयोग कर सकते हैं। 

Trevor Bayliss says The series victory against India feels just like beating Australia in Ashes 
इंग्लैंड कोच ट्रेवर बेलिस

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की 60 रन की जीत के बाद बेलिस ने कहा, 'यह ऑस्ट्रेलिया को एशेज में हराने के समान है। बेशक भारत की टीम काफी अच्छी है, नंबर एक टीम और उन्हें हराना काफी अच्छा अहसास है। कुछ मुश्किल हालात थे, विशेषकर पहले दिन।

Trevor Bayliss says The series victory against India feels just like beating Australia in Ashes 
इंग्लैंड कोच ट्रेवर बेलिस

बेलिस ने आगे कहा कि, हमने पहले भी कहा है कि दबाव में ये खिलाड़ी जज्बा दिखाते हैं जो आगे बढ़ते हुए अच्छे संकेत हैं। सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके हैं जबकि कप्तान जोए रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और ऐसे में इंग्लैंड को अंतिम टेस्ट और फिर श्रीलंका तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी शृंखला के लिए अपना शीर्ष क्रम तय करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trevor Bayliss says The series victory against India feels just like beating Australia in Ashes 
मोईन अली

चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में मोईन अली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जिससे कि रूट चौथे नंबर पर उतर सकें और बेलिस ने कहा कि सही हालात में यह ऑफ स्पिनर इस स्थान के लिए विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में कुछ चीजों पर चर्चा होगी। बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाज स्थिर स्थान चाहता है। आपने हमेशा देखा होगा कि किसी भी टीम में एक या दो खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनको लेकर लचीलापन होता है। पिछले कुछ वर्षों में मोईन हमारे लिए वह खिलाड़ी रहे हैं। जब रूट ने उससे पूछा कि क्या वह इसके लिए तैयार हैं तो वह तुरंत राजी हो गए।'

विज्ञापन
Trevor Bayliss says The series victory against India feels just like beating Australia in Ashes 
ट्रेवर बायलिस

बेलिस को हालांकि यकीन नहीं है कि मोईन को ऊपर खिलाने का फैसला स्थायी है और उन्होंने संकेत दिए कि रूट के लिए अपनी भूमिका में वापस जाना संभव है। उन्होंने कहा, 'रूट हमेशा से कहते आए हैं कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। वह समझता है कि मैं क्या कहना चाहता हूं, अगर हमारे पास तीसरे नंबर पर 50 की औसत से रन बनाने वाला खिलाड़ी है तो वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है, यह अच्छा रहेगा। लेकिन मुझे लगता है कि यह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करे।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed