ऑस्ट्रेलिया के 2015 विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत विश्व कप जीत सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए वही काम डेविड वॉर्नर का बल्ला कर सकता है।
2 of 6
माइकल क्लार्क
- फोटो : getty
क्लार्क का अनुमान है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष तीन में होंगे लेकिन यह भी कहा कि केविन पीटरसन और माइकल वॉन चाहे जो कहें, कप इंग्लैंड नहीं जीतने वाला। क्लार्क ने कहा, ‘बुमराह के पास सब कुछ है। वह फिट और स्वस्थ है। वह विश्व कप में भारत की सफलता की कुंजी होगा।’ उन्होंने कहा कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया खासकर वॉर्नर से चुनौती मिलेगी जो छह मैचों में 447 रन बना चुके हैं।
3 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा,‘ मुझे वॉर्नर से इसी तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा थी क्योंकि वह असाधारण खिलाड़ी हैं। वह टीम का एक्स फैक्टर है। ऑस्ट्रेलिया यदि विश्व कप जीतता है तो डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाएगा।’ यह पूछने पर कि बुमराह इतने खतरनाक गेंदबाज क्यों हैं , क्लार्क ने कहा, ‘नई गेंद से वह स्विंग और सीम दोनों ले सकता है। बीच के ओवरों में जब मदद नहीं मिलती तब वह अतिरिक्त रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।’
4 of 6
Jasprit Bumrah
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, ‘वह 150 की रफ्तार से गेंद डाल सकता है। उसके यॉर्कर शानदार हैं और रिवर्स स्विंग मिलने पर वह जीनियस है।’ क्लार्क ने कहा, ‘एक कप्तान को ऐसा ही गेंदबाज चाहिए जो जरूरत के समय विकेट दिलाए। वह गेंदबाजी की शुरुआत कर सके, 35वां ओवर डाल सके और डेथ ओवर भी। जो भारत को विश्व कप फाइनल जिता सके।’
5 of 6
डेविड
- फोटो : social Media
भारत के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के लिए वॉर्नर की आलोचना हुई थी लेकिन क्लार्क ने कहा कि वह हालात के अनुरूप ढलकर खेल रहा है। उन्होंने कहा, ‘वनडे क्रिकेट टी20 से अलग है और दो वनडे प्रारूप में ढलने में थोड़ा समय लगा। वह पारी की शुरुआत में संभलकर खेल रहे हैं। वह दो शतक जमा चुके हैं जिससे पता चलता है कि वह कितना शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने विश्व कप में चतुराई भरी बल्लेबाजी की है ।’