ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का मानना है कि एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के यह गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से ऐसे गेंदबाज हैं, जिससे टीम इंडिया को रहना होगा सावधान?
सावधान! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, इकलौता यह खिलाड़ी पड़ेगा टीम इंडिया पर भारी
48 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा का मानना है कि टीम इंडिया लास गेंद में टीम इंडिया का प्रदर्शन इंग्लैंड की सरजमीं पर कैसा होगा यह जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर निर्भर करता है। फिलहाल एंडरसन पिछले कुछ दिनों से कंधे की चोट की वजह से आराम कर रहे थे।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक मैग्रा ने कहा, 'एंडरसन सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी स्विंग और तेज गेंदबाजी का सामना कैसे करते हैं। यदि वे एंडरसन पर हावी होकर खेलते हैं तो इससे उनके लिये बड़ा अंतर पैदा होगा। इसलिए मेरा मानना है कि वह सबसे अहम खिलाड़ी होंगे।'
आगे उन्होंने कहा, यह बेहद रोमांचक होने वाला है। मुझे लगता है टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत काफी अच्छी की। बैटिंग लाइन अप हमेशा से ही टीम इंडिया का अच्छा रहा है। मैने सुना कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण बाहर हो गए हैं, ऐसे में गेंदबाजी का लाइन अप देखना दिलचस्प होगा।'
बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। जिसके बाद इतने ही मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब यह देखना होगा की टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या करती है यह देखना दिलचस्प होगा।