फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैश बैक: विराट ने जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के धुर्रे बिखेर लगाया था सबसे तेज शतक

Fri, 15 Sep 2017 02:23 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 15 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
flash back, virat and rohit clinch series from australia in last encounter
विराट कोहली - फोटो : ESPN
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने 2013 की पिछली वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में शानदार शतकीय पारियां खेल कंगारू टीम के छक्के छुड़ाए थे। जयपुर और नागपुर में विराट ने शतक लगा 350 से अधिक के स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल कर ‌लिया था। इस सीरीज में रोहित शर्मा ने भी दो शतक लगाए थे। शिखर धवन ने एक शतक लगाया था। इस स्लाइड में हम इन तीनों बल्लेबाजों की पारियां और पूरी सीरीज के रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे। कंगारू टीम ने सीरीज में सात वन डे खेले थे। इनमें से दो में बारिश की वजह से फैसला नहीं हो सका था। बाकी के पांच मैचों में 3-2 से टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। इस सीरीज के हर मैच में एक पारी में 300 से अधिक रन बने थे।

 

पुणे के पहले मैच में कंगारू टीम जीती 

flash back, virat and rohit clinch series from australia in last encounter
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : getty
पुणे के पहले मैच  में 13 अक्टूबर को कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 304 रन बनाए। कप्तान जार्ज बैली ने 85 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया के सेट बल्लेबाज अपनी पारियां बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। विराट कोहली 61 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 41 रन तथा सुरेश रैना ने 39 रन बनाए। टीम इंडिया 232 रनों पर आल आउट हो गई। कंगारुओं की तरफ से जेम्स फॉकनर ने 3 विकेट लिए। 
 

जयपुर में विराट ने लगाया सबसे तेज शतक 

flash back, virat and rohit clinch series from australia in last encounter
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
जयपुर के वन डे में 16 अक्टूबर को विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रनों के स्कोर का बड़ी दिलेरी से पीछा करते हुए भारत की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक लगाते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने भी तेज तर्रार 141 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 95 रन बनाए। विराट और रोहित नाबाद रहे थे। विराट ने महज 52 गेंदों में 100 रन बनाए थे। विराट ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक लगाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला 

flash back, virat and rohit clinch series from australia in last encounter
ऑस्ट्रेलियाई टीम
मोहाली में 19 अक्टूबर को टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 303 रन बनाए। कप्तान एमएस धोनी ने 139 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 68 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। जेम्स फॉकनर ने महज 29 गेंदों में 64 रन ठोंक दिए। कंगारू टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो गई। रांची और कटक के वन डे बारिश की भेंट चढ़ गए। 23 अक्टूबर को रांची में हालांकि एक पारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 295 रन बनाए। बारिश आने से पहले भारत ने बिना विकेट खोए 4 ओवर में 27 रन बनाए थे। इसके बाद 26 अक्टूबर को कटक में तो बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। 
 
विज्ञापन

नागपुर में फिर चला विराट का बल्ला 

flash back, virat and rohit clinch series from australia in last encounter
विराट एंड धवन - फोटो : ndtv sports
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर 350 का स्कोर खड़ा कर ‌‌दिया। शेन वाटसन ने 102 तथा जार्ज बैली ने 156 रनों की शानदार पारियां खेलीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर विराट ने टीम इंडिया की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक लगाया। विराट ने महज 66 गेंदों में 115 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। विराट के अलावा शिखर धवन ने 100 तथा रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed