फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना कोटला में लहराता तिरंगा

Thu, 14 Mar 2019 08:37 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
five villain of team india to lost fifth odi against australia at mohali
TEAM INDIA

उस्मान ख्वाजा (100) की शानदार शतकीय पारी और एडम जंपा (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें व आखिरी वन-डे में टीम इंडिया को 35 रन से हारकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2009 के बाद भारत को उसी की सरजमीं पर वन-डे सीरीज में हराया। 



विश्व कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज थी और उसमें भी हार झेलनी पड़ी। बता दें कि तीन साल बाद घर में टीम इंडिया को वन-डे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारतीय टीम कोई भी वन-डे सीरीज अपने घर में नहीं हारी थी। आइए जानते हैं इस मैच में मिली हार के वो 5 'मुजरिम' कौन हैं?

five villain of team india to lost fifth odi against australia at mohali
SHIKHAR DHAWAN - फोटो : file photo

शिखर धवन
ऑस्ट्रलिया के 272 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित और शिखर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई। मोहाली वन-डे में 139 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेलने वाले धवन आखिरी व निर्णायक वन-डे में महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पैट कमिंस ने विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

five villain of team india to lost fifth odi against australia at mohali
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA

विराट कोहली
कंगारुओं के खिलाफ लागातर दो शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी बल्ला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में नहीं चल पाया। वह केवल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक खिलाड़ी स्टोइनिस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। विराट ने नागपुर (116) और रांची (123) वन-डे में शानदार शतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five villain of team india to lost fifth odi against australia at mohali
ऋषभ पंत - फोटो : file photo

ऋषभ पंत
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आखिरी के दो वन-डे में आराम दिए जाने के बाद पंत को मौका मिला। मगर वह खुद को साबित करने में नाकाम रहे। दरअसल, मोहाली वन-डे का असली गुनाहगार उन्हें ही माना जाता है। वही, दिल्ली में भी उनका बल्ला खामोश रहा। वह केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए। 

विज्ञापन
five villain of team india to lost fifth odi against australia at mohali
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने जरूर 56 रन की अर्दशतकीय पारी खेली, मगर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके। वह एडम जंपा की गेंद पर शर्मनाक तरीके से आउट हो गए। इस दौरान उनका बल्ला भी हाथ से छुटकर काफी दूर चला गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed