एमएस धोनी (87*) और केदार जाधव (61*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मेलबर्न में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
INDvAUS: इन पांच जांबाजों ने दिलाई भारत को जीत, फिर गर्व से लहराया तिरंगा
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह ने इस मुकाबले में 114 गेंदों में छह चौके की मदद से 87* रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। धोनी ने जाधव के साथ मिलकर 121 रन की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी ने 74 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में लगातार तीसरा और कुल 70वां वन-डे अर्धशतक है।
केदार जाधव
तीन विकेट गिर जाने के बाद टीम इंडिया की तरफ से धोनी और केदार जाधव ने मिलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। जाधव ने इस मुकाबले में 57 गेंदों में सात चौके की मदद से 61 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
विराट कोहली
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्द आउट हो जाने के बाद विराट ने धोनी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे विकेट के लिए विराट ने धोनी के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी की। विराट को झाए रिचर्डसन ने अपना शिकार बनाया।
युजवेंद्र चहल
इस जीत के असली हीरो युजवेंद्र चहल रहे। उन्होंने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने ख्वाजा (34), मार्श (39), स्टोइनिस (10), रिचर्डसन (16) हैंड्सकोंब (58) और जंपा (8) को अपना शिकार बनाया।