12वें वर्ल्ड कप का 10वां मैच भी जबरदस्त मुकाबले के साथ खत्म हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया।
World Cup 2019: इन 5 धुरंधरों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के हाथों से छीनी जीत
स्टीव स्मिथ:
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर से अपने शानदार प्रदर्शन की मदद से सभी का दिल जीता। ऑस्ट्रेलिया के 38 रन पर चार विकेट गिरने के बाद स्मिथ ने बल्लेबाजी संभाली और एलेक्स कैरी के साथ 68 रन और नाथन कुल्टर नाइल के साथ 102 रनों की साझेदारी की।
आउट होने से पहले स्मिथ ने मुश्किल में फंसी टीम को निकालते हुए 103 गेंदों में 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
एलेक्स कैरी:
विकेटकीपर कैरी ने मुश्किल वक्त में स्मिथ के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की और 55 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली।
नाथन कुल्टर नाइल:
8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गेंदबाज कुल्टर नाइल ने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की और टीम के लिए बड़ी साझेदारी की। स्मिथ के साथ शतकीय साझेदारी करने के साथ ही नाथन ने मात्र 60 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन रन बनाए।
मिचेल स्टार्क:
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क फिर से एक बार अपने पुराने अंदाज में दिखे और दमदार वापसी करते हुए 12वें वर्ल्ड कप का पहला 5 विकेट अपने नाम कर गए। स्टार्क ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 46 रन देकर वेस्ट इंडीज के 5 बल्लेबाजों को आउट किया।