फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज होगी एक और उपलब्धि!

Tue, 25 Jul 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
first test against Srilanka will be 50 test for Ravichandran Ashwin  
ashwin
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 जुलाई को होने जा रहा है। पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जीत के हीरो रहे टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन के नाम पहले टेस्ट में एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेला जाने वाला पहला टेस्ट अश्विन के टेस्ट करियर का 50वां टेस्ट होगा। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज होगी एक और उपलब्धि!

first test against Srilanka will be 50 test for Ravichandran Ashwin  
आर अश्विन - फोटो : ESPN
अश्विन पचास टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 30वें क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले मुलरी विजय यह उपलब्धि हासिल करने वाले 29वें भारतीय क्रिकेटर थे। वर्तमान में टीम में शामिल खिलाड़ियों में केवल कप्तान विराट कोहली(57) और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा(77) ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अश्विन से ज्यादा टेस्ट खेले हैं। संयोग से दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के हैं।  

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज होगी एक और उपलब्धि!

first test against Srilanka will be 50 test for Ravichandran Ashwin  
आर अश्विन - फोटो : ESPN
पिछले श्रीलंका दौरे में श्रीलंका के खिलाफ अश्विन ने 3 टेस्ट मैच में 18.09 की औसत से 21 विकेट हासिल किए थे और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उनसे दो साल पहले के प्रदर्शन को दोहराने की आशा टीम के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को है। पिछले कुछ समय वह चोट के कारण टीम से बाहर थे। आईपीएल से भी इस बार वह दूर रहे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी टीम में वापसी हुई। लेकिन वहां वो अपना कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन लाल गेंद के हाथ में आते ही अश्विन का मिजाज बदल जाता है। वो लाल गेंद से विपक्षी टीमों के सामने कहर ढाते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज होगी एक और उपलब्धि!

first test against Srilanka will be 50 test for Ravichandran Ashwin  
अश्विन - फोटो : getty
अब तक खेले 49 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 25.22 की औसत से 275 विकेट हासिल किए हैं। उनके पास  3 टेस्ट मैच की सीरीज में 300 विकेट हासिल करने का मौका है। पिछले टेस्ट सीजन में वो शानदार फॉर्म में थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वो अपना कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन टीम इंडिया के सीरीज जीतने में उनका योगदान रहा था। पिछले क्रिकेट सीजन में अश्विन के नाम टेस्ट में सबसे तेजी से 250 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। साथ ही वह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बने थे। उनके नाम इस सीजन भी कई उपलब्धियां दर्ज हो सकती हैं। जिसकी शुरुआत श्रीलंका में होने जा रही है। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज होगी एक और उपलब्धि!

first test against Srilanka will be 50 test for Ravichandran Ashwin  
अश्विन - फोटो : getty
30 वर्षीय अश्विन अश्विन ने साल 2016 और 2017 में खेले 17 टेस्ट मैचों में 24.91 की औसत से कुल 99 विकेट हासिल किए।  2016 में उन्होंने 12 टेस्ट मैच में 23.90 की औसत से 72 विकेट झटके थे। वहीं साल 2017 में अब तक खेले 5 टेस्ट मैच में 27.62 की औसत से 27 विकेट चटकाए हैं। दो साल में कुल 17 टेस्ट में वह 9 बार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्हें 3 बार मैन ऑफ द मैच और 2 बार मैन ऑफ द सीरीज के चुना गया।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed