फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ताल: सेना की वर्दी में गाना गाते हुए धोनी की वायरल वीडियो का सच, ये है पूरी सच्चाई

Wed, 07 Aug 2019 06:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Aug 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
fact check MS dhoni viral singing video with indian army
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के बाद धोनी संन्यास को लेकर जहां काफी चर्चा में थे वहीं अब वे भारतीय सेना में अपनी ट्रेनिंग को लेकर खबरों में बने हुए हैं। भारतीय सेना की टेरीटोरियल आर्मी से जुड़े लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपनी पैरा रेजिमेंट के साथ सेवाएं दे रहे हैं। 

fact check MS dhoni viral singing video with indian army
लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी - फोटो : अमर उजाला

इन सब के बीच धोनी की कश्मीर से रोजाना नई-नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल धोनी का वॉलीबॉल खेलते हुए और गाना गाते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

fact check MS dhoni viral singing video with indian army
धोनी - फोटो : PTI

कई सारे ट्विटर अकाउंट से इन दोनों वीडियो को शेयर करने के बाद अब ये वीडियो काफी चर्चाओं में है। एक वीडियो में धोनी अपनी रेजिमेंट के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वे गाना गाते नजर आ रहे हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
fact check MS dhoni viral singing video with indian army
धोनी आर्मी - फोटो : PTI

पड़ताल: हालांकि धोनी का दूसरा वीडियो जिसमें वे सेना की वर्दी में गाना गाते हुए दिख रहे हैं और जिसका वीडियो वायरल हो गया है, वो अभी का नहीं है बल्कि वो साल 2014 का है। उस समय गणतंत्र दिवस के मौके पर धोनी एक निजी न्यूज़ चैनल के शो में शामिल हुए थे जहां पर उन्होंने यह गाना गाया था। 

विज्ञापन
fact check MS dhoni viral singing video with indian army
एम एस धोनी - फोटो : social Media

बता दें कि धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए मना कर दिया था और अपनी रेजिमेंट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। बाद में सेना ने भी उन्हें इजाजत देते हुए कश्मीर में 15 अगस्त तक सेवाएं देने की इजाजत दे दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed