फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की बादशाहत बरकरार, स्टीव स्मिथ ने इस भारतीय को टेस्ट रैंकिंग में पछाड़ा

Tue, 06 Aug 2019 10:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith overtakes Pujara to move to third spot in ICC Test rankings
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि पुजारा चौथे पायदान पर खिसक गए। 

Trending Videos
Steve Smith overtakes Pujara to move to third spot in ICC Test rankings

गेंद से छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्मिथ ने 144 और 142 रन की पारी खेली और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस टेस्ट मैच से पहले उनके नाम 857 रेटिंग अंक थे और मैच के बाद वह मौजूदा रैंकिंग में 900 से अधिक रेटिंग अंक पाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कोहली (922) और न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (913) के अलावा स्मिथ (903) के नाम 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हैं। 

Steve Smith overtakes Pujara to move to third spot in ICC Test rankings

टेस्ट मैच में 9 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें पायदान पर आ गए। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मैच में 7 विकेट लेकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 898 अंक पर पहुंच गए हैं, पिछले 50 साल में ग्लैन मैकग्रा और शेन वॉर्न के बाद वह तीसरे सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith overtakes Pujara to move to third spot in ICC Test rankings

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 133 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 25 पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर पहुंच गए। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट विकेटों का शतक पूरा करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान ऊपर चढ़कर 16वें पायदान पर पहुंचे। 

मैच में चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स चार पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर आ गए। वोक्स हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में हमवतन मोईन अली को पछाड़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed