फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी ने खोला सफलता का राज, बोले- क्रिकेट के जुनून ने मुश्किलों से उबारा

Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: I Battled Off-Field Problems Through Cricket says Mohammed Shami

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे पहले टेस्ट में अच्छी वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून की बदौलत ही वह कुछ महीने पहले मैदान की बाहर की समस्याओं से उबरने में सफल रहे। पहले टेस्ट की पहली पारी में शमी ने 64 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

ENGvIND: I Battled Off-Field Problems Through Cricket says Mohammed Shami

28 वर्षीय शमी पर कुछ महीने पहले उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्हें एक दुर्घटना में कुछ चोटें भी लगी थी जिसके बाद वह यो-यो फिटनेस परीक्षण पास करने में असफल रहे और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।

ENGvIND: I Battled Off-Field Problems Through Cricket says Mohammed Shami

शमी ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका का दौरा काफी समय पहले हुआ था और फिर मैदान के बाहर भी कुछ मुद्दे थे। मुझे इन सबसे भी जूझना पड़ा लेकिन मेरा प्रयास यही रहा कि मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है और जो मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है, उसे करते रहना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvIND: I Battled Off-Field Problems Through Cricket says Mohammed Shami

उन्होंने कहा, 'मैं अपना काम जारी रखना चाहता था। मेरे सामने कितनी भी मुश्किलें आएं, मैं सिर्फ क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता था। इसका नतीजा आपके सामने है।' शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे में सर्वाधिक 15 लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी इकाई के तौर पर और मैं खुद भी बहुत खुश हूं। मैंने इस चीज के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।'

विज्ञापन
ENGvIND: I Battled Off-Field Problems Through Cricket says Mohammed Shami

शमी ने कहा, 'जीवन में और आपके  परिवार में उतार-चढ़ाव तो होता ही रहता है। लेकिन देश की तरफ से खेलने में आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है और जब आप अपना काम अच्छी तरह करते हो मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ चीज होती है। इसलिए मैं आज बहुत खुश हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed