{"_id":"5b636c4e4f1c1b75568b4f2f","slug":"engvind-i-battled-off-field-problems-through-cricket-says-mohammed-shami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी ने खोला सफलता का राज, बोले- क्रिकेट के जुनून ने मुश्किलों से उबारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी ने खोला सफलता का राज, बोले- क्रिकेट के जुनून ने मुश्किलों से उबारा
Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे पहले टेस्ट में अच्छी वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून की बदौलत ही वह कुछ महीने पहले मैदान की बाहर की समस्याओं से उबरने में सफल रहे। पहले टेस्ट की पहली पारी में शमी ने 64 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
2 of 5
28 वर्षीय शमी पर कुछ महीने पहले उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्हें एक दुर्घटना में कुछ चोटें भी लगी थी जिसके बाद वह यो-यो फिटनेस परीक्षण पास करने में असफल रहे और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।
3 of 5
शमी ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका का दौरा काफी समय पहले हुआ था और फिर मैदान के बाहर भी कुछ मुद्दे थे। मुझे इन सबसे भी जूझना पड़ा लेकिन मेरा प्रयास यही रहा कि मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है और जो मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है, उसे करते रहना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा, 'मैं अपना काम जारी रखना चाहता था। मेरे सामने कितनी भी मुश्किलें आएं, मैं सिर्फ क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता था। इसका नतीजा आपके सामने है।' शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे में सर्वाधिक 15 लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी इकाई के तौर पर और मैं खुद भी बहुत खुश हूं। मैंने इस चीज के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।'
विज्ञापन
5 of 5
शमी ने कहा, 'जीवन में और आपके परिवार में उतार-चढ़ाव तो होता ही रहता है। लेकिन देश की तरफ से खेलने में आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है और जब आप अपना काम अच्छी तरह करते हो मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ चीज होती है। इसलिए मैं आज बहुत खुश हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।