इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आउट करते ही अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
दरअसल, दाए हाथ के गेंदबाज स्टोक्स ने टेस्ट मैचों में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो 2500 से अधिक रन बनाने के अलावा 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।
3 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : file
स्टोक्स ने अपना 100वां शिकार भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को बनाया। उन्होंने कार्तिक को खाता खोले बगैर चलता किया। स्टोक्स पहली पारी में 2 विकेट ले चुके हैं। 43वां टेस्ट खेल रहे स्टोक्स के अब 100 विकेट हो चुके हैं।
4 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
स्टोक्स से पहले जिन 4 इंग्लैंड के खिलाडि़यों ने 2500 से अधिक रन और 100 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं उनमें पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम शीर्ष पर हैं। इसके बाद मौजूदा सीरीज में खेल रहे पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड, पूर्व ऑलरउंडर एंड्रयू फिलंटॉफ और टॉनी ग्रेग का नंबर आता है।
बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 287 पर ऑलआउट गो गई। दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 285 रन से आगे बढ़ाई। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम मात्र 2 रन ही बटोर पाई। टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 62 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 64 रन देकर 3 विकेट, जबकि इशांत शर्मा और उमेश यादव ने 1-1 विकेट झटके।