बीते लंबे समय से टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तुलना महान खिलाड़ी कपिल देव से की जा रही थी। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने चुप्पी तोड़ी है। लिटिल मास्टर ने दोनों की तुलना को बकवास करार दिया है। गावस्कर ने कहा कि कपिल सौ साल में एक बार पैदा होने वाले क्रिकेटर है और किसी से उसकी तुलना नहीं हो सकती।
कपिल देव से हार्दिक पांड्या की हो रही थी तुलना, भड़के गावस्कर ने सुनाई खरी-खरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों क्रिकेटरों की तुलना करने की कुछ विशेषज्ञों की आदत के बारे में जब पूछा गया तो गावस्कर इससे बिलकुल भी प्रभावित नहीं दिखे। नाराज दिख रहे गावस्कर ने कहा, 'कपिल देव से किसी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी नहीं बल्कि सौ साल में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर है जैसे कि सर डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर। हमें किसी से उनकी तुलना नहीं करनी चाहिए।'
गावस्कर लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रवैये से भी नाखुश हैं। दिल्ली के इस खिलाड़ी ने बर्मिंघम में पहले टेस्ट में 26 और 13 रन की पारी खेली। गावस्कर ने कहा, 'शिखर अपने खेल में बिलकुल भी बदलाव नहीं करना चाहता।'
उन्होंने कहा, 'उसका विश्वास उसी तरह से खेलने में हैं जिसने उसे अब तक सफलता दिलाई है। आप वनडे क्रिकेट में ऐसे शॉट खेलने के बावजूद बच सकते हो क्योंकि काफी स्लिप नहीं होती और बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप क्षेत्र से बाउंड्री तक जा सकती है।'
गावस्कर ने कहा, 'लेकिन टेस्ट में, इस तरह के शॉट का नतीजा सिर्फ विकेट गंवाना होगा। खिलाड़ी जब तक मानसिक रूप से बदलाव नहीं करता तब तक विदेशों में लाल गेंद के खिलाफ उसे जूझना होगा।'