भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और रणजी ट्रॉफी के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर को आईपीएल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जाफर को आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन टीम की वेबसाइट पर उनका नाम बतौर बल्लेबाजी कोच दिया गया है। जाफर ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपना 150वां मैच खेला है। जाफर पहले मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते थे, लेकिन अब विदर्भ की ओर से खेल रहे हैं
IPL 2020: नीलामी से पहले KXIP का कोच बना घरेलू क्रिकेट का यह दिग्गज, RCB के लिए कर चुका है बल्लेबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन