फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो पांच खतरनाक अपराधी, जिन्हें कोर्ट ने सुनाई हजारों-लाखों साल की सजा

Thu, 19 Dec 2019 10:44 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Five dangerous criminals who receives the worlds longest prison sentence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आमतौर पर जहां कोई इंसान 100 साल भी मुश्किल से ही जी पाता है, वहीं अगर किसी अपराधी को कोर्ट द्वारा हजारों-लाखों साल की सजा सुना दी जाए तो जाहिर है आपको हैरानी तो होगी ही। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अपराधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके अपराध के लिए अदालत की ओर से हजारों-लाखों साल की सजा सुनाई गई है। 

Five dangerous criminals who receives the worlds longest prison sentence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्पेन के 22 वर्षीय पोस्टमैन गैब्रीअल मार्च ग्रनाडोस को साल 1972 में 3,84,912 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे 40 हजार से ज्यादा पत्र और पार्सल डिलिवर न करने का दोषी पाया गया था। अदालत ने प्रत्येक पत्र और पार्सल के बदले उसे 9-9 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उसकी लाखों साल की ये सजा घटाकर 14 साल कर दी गई थी।  

Five dangerous criminals who receives the worlds longest prison sentence
चमोए थिप्यासो - फोटो : Social media

थाईलैंड की चमोए थिप्यासो नाम की महिला दुनिया की सबसे लंबी जेल की सजा पाने वालों में से एक है। उसे साल 1989 में अदालत द्वारा 1,41,078 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे एक पिरमिड स्कीम में 16,231 लोगों के करीब 19 करोड़ रुपये का चूना लगाने का दोषी पाया गया था। हालांकि बाद में थाईलैंड में एक कानून पास हुआ कि धोखाधड़ी के मामले में अपराधी को कितनी भी लंबी सजा क्यों न सुनाई गई हो, उसे 20 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five dangerous criminals who receives the worlds longest prison sentence
मैड्रिड ट्रेन बम धमाका - फोटो : Social media

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में साल 2004 में हुए ट्रेन विस्फोटों में शामिल आतंकियों में से एक आतंकी ऑथमैन अल नाओई को अदालत ने 42,924 साल की सजा सुनाई थी, जबकि उसके साथी जमाल जोउगम को 42,922 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि स्पैनिश कानून कहता है कि किसी को भी 40 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Five dangerous criminals who receives the worlds longest prison sentence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साल 1994 में अमेरिकी राज्य अल्बामा के रहने वाले चार्ल्स स्कॉट रॉबिन्सन नाम के शख्स को अदालत ने रेप के मामले में कुल 30 हजार साल की सजा सुनाई थी। जज ने उसे कुल छह मामलों में 5-5 हजार साल की सजा सुनाई थी। चार्ल्स को इतनी लंबी सजा सुनाने के बाद जज ने बताया कि वह उसे बिना परोल के उम्रकैद की सजा नहीं दे सकते थे, इसलिए उन्होंने इतनी लंबी सजा सुनाई, ताकि वह अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही बिताए। इसका मतलब ये था कि चार्ल्स को पहली परोल तब मिलती, जब उसकी उम्र 108 साल हो जाती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed