फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के खिलाफ धोनी-कर्स्टन ने रची थी साजिश, 10 साल बाद दिलीप वेंगसरकर ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 08 Mar 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Dilip Vengsarkar said MS Dhoni and Gary Kirsten did not agree to Virat Kohli join team india
Dilip Vengsarkar

टीम इंडिया पूर्व प्रमुख चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साल 2008 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन विराट कोहली को टीम में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद विराट ने अपनी काबिलियत के दम पर टीम में जगह बनाई।

 

Dilip Vengsarkar said MS Dhoni and Gary Kirsten did not agree to Virat Kohli join team india
virat kohli

वेंगसरकर ने बताया कि विराट कोहली पर काफी पहले से चयनकर्ताओं की नजर थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और गैरी कर्स्टन के न कहने पर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा, 'साल 2008 में जब विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, तब मैं उनका मैच देखने ब्रिस्बेन गया था।' इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी

 

Dilip Vengsarkar said MS Dhoni and Gary Kirsten did not agree to Virat Kohli join team india
kirsten and dhoni

यह मैच देखने के बाद जब दिलीप वापस भारत लौटे तो उस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने वाली थी। दिलीप वेंगसरकर ने इस दौरे पर विराट कोहली के नाम की सिफारिश की थी। प्रमुख चयनकर्ता के इस फैसले पर अन्य चारों चयनकर्ता राजी हो गए थे, लेकिन तभी एमएस धोनी और गैरी कर्स्टन ने विराट को लेकर अपनी असहमति जाहिर कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Vengsarkar said MS Dhoni and Gary Kirsten did not agree to Virat Kohli join team india
s badrinath

वेंगसरकर ने बताया कि कप्तान धोनी विराट कोहली की जगह टीम में एस बद्रीनाथ को लाना चाहते थे क्योंकि वह आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलता है। अगर कोहली को टीम में शामिल किया जाता तो बद्रीनाथ को बाहर रखना पड़ता। उस वक्त एन श्रीनिवासन BCCI के कोषाध्यक्ष थे। वह इस बात से नाराज हुए कि बद्रीनाथ को टीम से हटा दिया गया, क्योंकि वह आईपीएल में उनके राज्य की टीम का खिलाड़ी था।

विज्ञापन
Dilip Vengsarkar said MS Dhoni and Gary Kirsten did not agree to Virat Kohli join team india
N Srinivasan

वेंगसरकर ने आगे बताया, 'एन श्रीनिवासन ने मुझसे पूछा कि बद्रीनाथ को किस आधार पर टीम से निकाला गया, तो उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 में विराट के प्रदर्शन के किस्से सुना दिए। इसके बाद श्रीनिवासन ने कहा बद्रीनाथ ने तमिलनाडु के लिए 800 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed