टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के बाद विकेटकीपिंग में भी साबित कर दिया है कि वह आज भी दुनिया के सबसे फुर्तीले और चालाक विकेटकीपर हैं। धोनी ने नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इसका उदाहरण भी पेश किया।
VIDEO: धोनी इसलिए कहलाते हैं मास्टरमाइंड, कुलदीप को कहा- ये आंख बंद करके बॉल रोकेगा...
टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 157 रन पर ऑल आउट कर दिया। मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। वहीं, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ब्लैक कैप्स के 9 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी धोनी ने बॉलिंग एंड पर खड़े कुलदीप से चिल्लाकर कहा, 'ये आंख बंद करके बॉल रोकेगा, दूसरा वाला डाल सकता है इसको।' धोनी की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई।
धोनी बार-बार कुलदीप यही बात बोल रहे थे। हैरानी की बात यह है कि अगली ही गेंद पर कुलदीप को बोल्ट का विकेट मिल गया। ट्रेंट बोल्ट स्लिप पर कैच आउट हो गए। विकेट मिलने के बाद धोनी ने हाथ दिखाकर बताकर कहा- 'ठीक ऐसी ही रखने का बोल रहा था।'
सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल और कुलदीप की बातचीत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई बार अपने अनुभव से बल्लेबाजों को मात दे चुके हैं।
Dhoni - Ye aankh band kar ke rokega. Idhar se daal sakta hai.
देखें वीडियो:
Kuldeep goes round the wicket.
Boult does exactly the same
Boult caught Sharma bowled Kuldeep.
Look at the reactions of Dhoni & Kuldeep 🤣🤣
Dhoni ka dimaag Chacha Chaudhary se bhi tez chalta hai😎😎#NZvIND pic.twitter.com/aC8Vs0gUPc