{"_id":"59aa20a54f1c1be8278b4cf9","slug":"dhoni-is-not-even-half-finished-yet-said-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के हेड कोच शास्त्री ने बताया, 2019 वर्ल्ड कप में खेलेंगे धोनी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के हेड कोच शास्त्री ने बताया, 2019 वर्ल्ड कप में खेलेंगे धोनी!
Sat, 02 Sep 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं पर प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। शास्त्री का मानना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अब तक आधे भी खत्म नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए धोनी टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं।
2 of 5
धोनी और मनीष पांडे
बता दें कि धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और चौथे वन-डे में उन्होंने अपने करियर के 300 मैच पूरे किए। धोनी ने पिछली तीन पारियों में 45*, 67* और 49* रन बनाए। दूसरे और तीसरे वन-डे में धोनी ने मैच विजयी पारियां खेली।
3 of 5
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
हेड कोच शास्त्री ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन प्रयोग और रोटेशन पॉलिसी का रास्ता अपना रहा है, जिसमें धोनी इस योजना में फिट बैठते हैं। शास्त्री ने कहा, 'एमएस धोनी का टीम इंडिया पर ज्यादा प्रभाव है। वो ड्रेसिंग रूम में लिविंग लेजेंड है और उनका काफी सम्मान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
शास्त्री ने साथ ही कहा, 'धोनी देश के बेस्ट विकेटकीपर हैं। उनके बल्लेबाजी आंकड़ों को छोड़ भी दें तो उनकी विकेटकीपिंग शानदार है। सिर्फ इसलिये कि वह इतने सालों तक खेल चुके हैं, आप उसकी जगह किसी को लाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
बकौल शास्त्री, 'क्या आप सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की जगह किसी और खिलाड़ी को लाना चाहते थे, जब वे 36 साल के थे? फिर धोनी की जगह किसी और को क्यों लाया जाए। धोनी अपने रोल में बेस्ट हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।