फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट वन डे में करते हैं करिश्माई बल्लेबाजी, सचिन से 80 पारी पहले ही ठोंक दिए 29 शतक 

Fri, 01 Sep 2017 06:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 01 Sep 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is big fast compare to sachin in odi century history
विराट कोहली
वन डे में ‌विराट कोहली गजब की बल्लेबाजी करते हैं। अगर इसी तरह वह करिश्माई बल्लेबाजी करते रहे तो वह वन डे के ऑल टाइम बेस्ट बैट्समैन हो जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन डे में विराट ने तूफानी शतक जड़ दिया। यह उनके वन डे कैरियर का 29 वां शतक था। 

सचिन से 80 पारी पहले हासिल किया यह मुकाम 

virat kohli is big fast compare to sachin in odi century history
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
सचिन तेंदुलकर ने अपने वन डे कैरियर में 29 वां शतक लगाने के लिए 265 पारी खेली थी। रिकी पोंटिंग ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 330 पारियां खेली। वहीं विराट कोहली ने 193 वें मैच की 185 पारी में यह कामयाबी हासिल कर ली। विराट ने सचिन से 80 पारी पहले 29 शतक बनाए हैं। 

विराट से हर तीसरी पारी में एक सेंचुरी की है उम्मीद

virat kohli is big fast compare to sachin in odi century history
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट वन डे में ‌बेहतरीन ढंग से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। गैप में मार कर रन चुराने में विराट का कोई मुकाबला नहीं। पांच मैचों की सीरीज में दो तथा तीन मैचों की सीरीज में उनसे एक शतक की उम्मीद प्रशंसक करते हैं। मौजूदा सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका का स्कोर अधिक नहीं था। अगर लक्ष्य अधिक होता तो इस मैच में भी विराट शतक लगा देते। वह इस मैच में 82 रनों पर नाबाद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने में लाजवाब 

virat kohli is big fast compare to sachin in odi century history
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली लक्ष्य का पीछा शानदार ढंग से करते हैं। 7 जुलाई को वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन ने 17 शतक लगाए थे। इसके लिए उन्हें 232 पारियां खेलनी पड़ी। वहीं विराट ने महज 102 पारियों में ही 18 शतक जड़ दिए। 
विज्ञापन

सचिन का 49 शतकों का ‌रिकॉर्ड होता जा रहा करीब 

virat kohli is big fast compare to sachin in odi century history
विराट कोहली - फोटो : ICC
विराट मैच दर मैच सचिन तेंदुलकर के वन डे में 49 शतकों के रिकॉर्ड के करीब आते जा रहे हैं। इस साल उन्होंने वन डे में तीन शतक लगा दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पांचवें मैच के अलावा भारत को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया से पांच वन डे तथा आगामी माह में न्यूजीलैंड से तीन वन डे और श्रीलंका से तीन वन डे खेलने हैं। इस तरह इस साल अभी टीम इंडिया 12 वन डे खेलेगी। जिसमें विराट से कम से कम 3 या 4 शतक की उम्मीद की जा सकती है। अगर वह ऐसा कर दिए तो उनके 2017 में वन डे में 32 या 33 शतक हो जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed