फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर नंबर-1 बनी किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली को दिखाई दबंगई

Tue, 24 Apr 2018 04:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
delhi daredevils vs kings eleven punjab 22nd match ipl 2018 5 heroes of the match
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को बेहद रोमांचक मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके घर में 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने दबंगई दिखाते हुए दिल्ली को 139 रन के स्कोर पर रोक दिया। चलिए गौर करते हैं कि इस रोमांचक जीत के '5 हीरो' कौन रहे:

delhi daredevils vs kings eleven punjab 22nd match ipl 2018 5 heroes of the match
केएल राहुल

5) केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर ने आईपीएल 2018 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के खिलाफ भी आकर्षक शॉट्स खेले, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, उन्होंने पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव जरूर रखी। राहुल ने 15 गेंदों में तीन चौको और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। 

delhi daredevils vs kings eleven punjab 22nd match ipl 2018 5 heroes of the match
करुण नायर

4) करुण नायर- पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में नायर ने अहम भूमिका निभाई। यह मुकाबला गेंदबाजों के नाम रहा। दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजी करना शुरुआत से ही आसान नहीं नजर आया। नायर ने सूझबूझ भरी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में चार चौको की मदद से 34 रन बनाए। नायर की पारी की बदौलत पंजाब ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi daredevils vs kings eleven punjab 22nd match ipl 2018 5 heroes of the match
एंड्रू टाई - फोटो : ipl

3) एंड्रू टाई- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने मैच में अहम पलों पर विकेट निकाले। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। टाई ने सबसे पहले गौतम गंभीर (4) को आउट करके दिल्ली को बैकफुट पर धकेला। इसके बाद दिल्ली ने एक समय वापसी करके मैच रोमांचक बनाया, तब तेज गेंदबाज ने राहुल तेवटिया (24) का महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर बाजी पलट दी।

विज्ञापन
delhi daredevils vs kings eleven punjab 22nd match ipl 2018 5 heroes of the match
मुजीब उर रहमान

2) मुजीब उर रहमान- अफगानिस्तान के युवा स्पिनर ने एक बार फिर साबित किया कि वह किसी भी स्थिति में गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। मुजीब ने अंतिम ओवर में दिल्ली को 17 रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने अंतिम गेंद पर श्रेयस अय्यर (57) का विकेट लेकर पंजाब की जीत पर मुहर लगा दी। मुजीब ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। अय्यर के अलावा उन्होंने ऋषभ पंत (4) को भी डगआउट भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed