भारतीय क्रिकेट इतिहास में गेंदबाजों को हमेशा से कमजोर कड़ी माना जाता रहा है। कुछ एक गेंदबाजों को छोड़ दें तो कम ही गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि इस सदी में भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजी में ही देखने को मिला है। टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं जो अपने दम पर टीम को जिताने का दमखम रखते हैं।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां हैट्रिक लेना कभी बड़ी बात होती थी वहीं साल 2019 में भारतीय टीम के तीन गेंदबाजों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक ले ली है और क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक ही देश के तीन गेंदबाजों ने एक साल में तीन हैट्रिक ली है।
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social Media
सबसे पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली। 22 जून को खेले गए इस मैच में शमी ने मोहम्मद नबी (52), आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को लगातार तीन गेंदों में आउट किया था।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सितम्बर में वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के स्टार युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हैट्रिक ली। बुमराह ने पहली पारी के 9वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), शाहमार ब्रूक्स (0) और रोस्टन चेज (0) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
5 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
और अब टी-20 में टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नागपुर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी और भारत की तरफ से पहली हैट्रिक पूरी की। चाहर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफीकुल इस्लाम कैच कराया। पारी के आखिरी ओवर में वह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए और ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट कर अपनी तिकड़ी पूरी की।