फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL-9 में DD को सातवीं जीत में मिला सातवां नायक

Sat, 21 May 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
DD secured 7th victory in IPL 9
- फोटो : PTI
दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल-9 के प्लेऑफ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी थी और मैच खत्म होने से 2 गेंद पहले तक जीत उससे दूर लग रही थी लेकिन क्रीज पर टिके करुण नायर ने अंतिम 2 गेंदों पर नायाब चौका लगाकर हारी हुई बाजी दिल्ली के नाम कर दी। इस जीत ने दिल्ली को फिर से प्लेऑफ की रेस में ला दिया है और अब उसे अपने अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को हराना होगा। दिलचस्प यह भी है कि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को भी यह मैच जीतना जरूरी है। यानी की इस मैच में जो भी टीम हारी उसे बाहर होना पड़ेगा।


अंतिम छह गेंदों पर दिल्ली को 11 रन की जरूरत थी। पहली चार गेंदों पर पांच रन बने। अंतिम दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे तब करुण ने मिडऑफ पर चौका मार दिया। अब अंतिम गेंद पर दो रन की दरकार थी और फिर करुण ने मिडऑन की दिशा में चौका लगा दिया और दिल्ली को बेहतरीन जीत दिला दी। 
 
खैर, दिल्ली की इस सत्र में यह सातवीं जीत है और टीम की सातवीं जीत में कई खास बातें भी हुई।

IPL-9 में DD को सातवीं जीत में मिला सातवां नायक

DD secured 7th victory in IPL 9
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर को इस मैच में करुण नायर (नाबाद 83) का कैच छोड़ने का बड़ा मलाल होगा। यह करुण नायर थे जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स को अंतिम गेंद पर रोमांचक ढंग से छह विकेट से जीत दिलाई। फिलहाल मैच के पारी के 15वें ओवर में जब वह 51 रन पर खेल रहे थे और दिल्ली को जीत के लिए 34 गेंदों में 54 रनों की दरकार थी तभी वार्नर ने लॉंग ऑन की दिशा में भारतीय बल्लेबाज का कैच टपका दिया। और फिर यही बल्लेबाज उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बना।

IPL-9 में DD को सातवीं जीत में मिला सातवां नायक

DD secured 7th victory in IPL 9
- फोटो : PTI
दिल्ली डेयरडेविल्स की टूर्नामेंट के नौंवें संस्करण में यह सातवीं जीत है और टीम की जीत के इस सफर में एक और जीत का नायक मिला। कहने का मतलब यह है कि टीम को जो 7 जीत मिली है उसमें हर बार कोई अलग खिलाड़ी ही मैन ऑफ द मैच बना है। करुण नायर टीम के सातवें मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी हैं।

जबकि किसी अन्य टीम के लिए यह रिकॉर्ड 5 तक है यानी ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ी ही मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL-9 में DD को सातवीं जीत में मिला सातवां नायक

DD secured 7th victory in IPL 9
- फोटो : PTI
दिल्ली डेयरडेविल्स इस बार आईपीएल में अब तक कुल 33 बदलाव कर चुकी है। राहुल द्रविड़ के मेंटर में खेल रही टीम ने लगभग हर मैच में कोई न कोई बदलाव किया ही है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में कुल 3 बदलाव किए गए। साथ ही इस टीम ने लगातार 2 मैचों में एक जैसी टीम नहीं उतारी।
विज्ञापन

IPL-9 में DD को सातवीं जीत में मिला सातवां नायक

DD secured 7th victory in IPL 9
- फोटो : PTI
इस हार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया। वह इस आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ अपने घर और बाहर के मैच में हारने वाली पहली टीम बन गई है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उसे हैदराबाद में 7 विकेट से हार मिली, फिर रायपुर में यह टीम 6 विकेट से मैच हार गई। रायपुर दिल्ली के घरेलू मैदान के रुप में इस मैच की मेजबान बनी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed