आईपीएल 2022 में पहली बार चेन्नई की कमान संभालने वाले रवींद्र जडेजा ने बीच सीजन में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी है। जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। जडेजा ने फिर से धोनी को टीम की कमान संभालने को कहा है और धोनी फिर से चेन्नई के कप्तान होंगे। हालांकि, जडेजा पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें किसी सीजन के बीच में अपनी टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी है। उनसे पहले पांच और खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के बाद बीच सीजन में ही टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं।
जडेजा से पहले डेविड मिलर, ऑइन मॉर्गन, डेविड वॉर्नर, गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने बीच सीजन में ही अपनी टीम के कप्तानी छोड़ दी थी।
2 of 6
डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
2016 में मिलर ने छोड़ी पंजाब की कप्तानी
साल 2016 में डेविड मिलर को पंजाब की टीम का कप्तान बनाया गया था। इस समय पंजाब का नाम किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था। हालांकि, बल्ले से कमाल करने वाले मिलर कप्तानी में कोई जलवा नहीं दिखा पाए। उनके नेतृत्व में टीम लगातार हारी और उनकी जगह मुरली विजय को टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि, विजय भी पंजाब की किस्मत नहीं बदल पाए थे।
3 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
2018 में गंभीर ने छोड़ी दिल्ली की कप्तानी
कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने के बाद गौतम गंभीर दिल्ली की टीम के साथ जुड़े थे। उन्हें टीम की कमान भी सौंपी गई थी, लेकिन गंभीर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। इसके बाद उन्होंने बीच सीजन में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी और उनकी जगह युवा श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। बाद में श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 2018 का सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब रहा।
4 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
2019 में रहाणे की जगह स्मिथ बने राजस्थान के कप्तान
साल 2019 में राजस्थान की टीम ने अपने स्टार ओपनर अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन रहाणे की अगुआई में राजस्थान रॉयल्स की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। सीजन के बीच में ही उनसे कप्तानी छीन ली गई और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को राजस्थान का नया कप्तान बनाया गया। हालांकि, स्मिथ भी इस टीम को खिताब नहीं दिला पाए थे।
5 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
2020 में कार्तिक की जगह मॉर्गन बने कप्तान
गौतम गंभीर के जाने के बाद दिनेश कार्तिक को कोलकाता का कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन कोई खिताब नहीं जीत पाई थी। हालांकि, 2020 का साल कोलकाता और कार्तिक के लिए बेहद खराब रहा। इसके बाद उनकी जगह ऑइन मॉर्गन को केकेआर का कप्तान बना दिया गया था। 2021 में मॉर्गन की कप्तानी में कोलकाता फाइनल तक पहुंची थी।