साउथ अफ्रीका-श्रीलंका के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है, लेकिन मैदान पर चर्चा टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएमस धोनी की हो रही है। साउथ अफ्रीका 2-0 से सीरीज में आगे है। दरअसल इस मैच में फाफ डू प्लेसी ने डेविड मिलर को एमएस धोनी का नाम दे डाला।
VIDEO: स्टंप के पीछे डेविड मिलर ने दिखाई ऐसी फुर्ती, डू प्लेसी ने नाम रख दिया धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका सिर्फ 138 रन ही बना सका। इस मैच में एक वक्त ऐसा आया जब डू प्लेसी ने मिलर को एमएस धोनी कहकर बुलाया।
इस दौरान स्पिनर इमरान ताहिर गेंदबाजी कर रहे थे। तभी ताहिर ने बॉल को टॉस किया और बल्लेबाज फर्नेंडो ने जोर से बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बल्ले से लगने की बजाये सीधे विकेटकीपर मिलर के दस्तानों में चली गई।
मिलर ने तुरंत दस्तानों में कैद गेंद से स्टम्प उखाड़ दिए। जिसको देखकर पास मं खड़े फाफ डुप्लेसिस हैरान रह गए और उन्होंने मिलर को धोनी कहकर बुलाया। मिलर और डू प्लेसी की इस जुगलबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह देखकर इमरान ताहिर भी देखकर हंस पड़े। डू प्लेसी ने कहा- 'बिलकुल एमएस धोनी के स्टाइल में किया।' बता दें कि फाफ डुप्लेसिस और इमरान ताहिर दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम से खेले थे।
This is dope 🔥 #faf mocking #miller as #MSD 🤣 when he is trying to stump @ChennaiIPL #thala thala than ya@RusselArnold69 @russcsk @Cricprabhu @CricSuperFan @CSKFansOfficial @SirJadeja
देखें वीडियो:
pic.twitter.com/eoPBm2F9c3