फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिंग के शौकीनों की इस कार पर मिल रहा तीन लाख का डिस्काउंट, लग्जरी फीचर्स से है लैस

Thu, 07 Mar 2019 06:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Fiat india offering rs 3 lakh discount on Fiat Punto abarth racing car in India
Fiat punto abarth-12

भले ही फिएट अपनी कारों का उत्पादन बंद करने का एलान कर चुकी है, बावजूद इसके उसके कद्रदानों की कोई कमी नहीं है। फिएट के इंजन को देश का इंजन भी कहा जाता है, क्योंकि मारुति और टाटा की कई कारों में लंबे वक्त से फिएट का इंजन ही लगाया जाता रहा है। वहीं फिएट के भारत छोड़ने की खबरों के बावजूद उसकी कई कारों के लोग आज भी मुरीद हैं। ऐसी ही उनकी एक कार है फिएट अबार्थ, जिसे 11 लोगों ने बुक कराया है।


 

11 लोगों ने 11 पुंटो अबार्थ बुक कराईं

Fiat india offering rs 3 lakh discount on Fiat Punto abarth racing car in India
Fiat punto abarth-1

फरवरी में खबरें आई थीं कि पुणे के 6 दोस्तों ने मिल कर 6 Fiat Abarth Punto बुक कराई थीं और उन्हें कंपनी से खासा डिस्काउंट भी मिला था। वहीं अब कोयंबटूर के 11 लोगों ने 11 पुंटो अबार्थ बुक कराई हैं, और उन्हें डीलर से अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिला है। वहीं ये सबी 11 लोग एक-दूसरे से परिचित भी नहीं हैं। इतनी संख्या में गाड़ी बुक कराना अपने आप में रिकॉर्ड है।
 

काफी संख्या में पुंटो अबार्थ बुक

Fiat india offering rs 3 lakh discount on Fiat Punto abarth racing car in India
Fiat punto abarth-2

खबरों के मुताबिक फिएट के एलान के बाद से अब तक काफी संख्या में पुंटो अबार्थ बुक हो चुकी हैं। लेकिन अबार्थ की कम उपलब्धता के चलते सप्लाई में वक्त लगेगा। फिलहाल इन 11 लोगों को जो पुंटो मिलेगी, वह ब्लैक कलर की होगी और उस पर रेड डिटेलिंग होगी। अबार्थ का व्हाइट रंग उपलब्ध नहीं है। वहीं ये सभी कारें 2018 की बनी हुई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रही है मात्र 6.82 लाख रुपये में

Fiat india offering rs 3 lakh discount on Fiat Punto abarth racing car in India
Fiat punto abarth-9

फिएट अपनी इस कार शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसकी वजह है कि ज्यादा कीमत के चलते इसकी कम बिक्री। लेकिन यह कार में फीचर जबरदस्त हैं, जो महंगी कारों में मिलते हैं। रेसिंग का होने के चलते इस कार में 4 व्हील डिस्क ब्रैक सिस्टम दिया गया है। कंपनी इस कार पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कोयंबटूर में फिएट पुंटो की एक्स-शोरूम कीमत 9.82 लाख रुपये है, जिस पर 3 लाख रुपये डिस्काउंट अप्लाई करने का बाद यह मात्र 6.82 लाख रुपये में मिल रही है।      
 

विज्ञापन

5500 आरपीएम पर 145 बीएचपी की पावर

Fiat india offering rs 3 lakh discount on Fiat Punto abarth racing car in India
Fiat punto abarth-5

फिएट पुंटो अबार्थ सबसे पॉवरफुल हैचबैक में से एक है, जो 10 लाख से कम कीमत में उपलब्ध है। हालांकि ज्यादा कीमत के चलते ये अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवा पाई। अबार्थ में इंटरकूलर के साथ 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5500 आरपीएम पर 145 बीएचपी की पावर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 212 एनएम का टार्क देता है। वहीं यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। पुंटो केवल 8.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। अबार्थ का इंजन 16.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed