इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल याट तो आपको याद ही होंगी। जी हां वही याट, जिन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर खुलेआम शादी का प्रस्ताव दिया था। विराट कोहली की बल्लेबाजी की बड़ी फैन डेनियनल आए दिन कोई न कोई ऐसा ट्वीट करती हैं कि भारतीय मीडिया में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं।
विराट कोहली 'मैरी मी' के बाद इंग्लिश क्रिकेटर का नया ट्वीट, जानिए किस स्टार क्रिकेटर के लिए किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इंग्लिश क्रिकेटर ने एक और ट्वीट करके सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार याट का ट्वीट जिस स्टार क्रिकेटर के लिए है, वो इनका बहुत अच्छा दोस्त भी है। हम आपको बताते हैं कि डेनियल याट का यह ट्वीट किस स्टार क्रिकेटर के लिए है। टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ। 18 वर्षीय अर्जुन का चयन दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए हुआ है।
आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर के चयन की खबर शेयर की। इस पर याट ने रिप्लाई किया, 'यस अर्जुन' और उन्होंने साथ में सचिन तेंदुलकर को टैग किया। बता दें कि डेनियल याट और अर्जुन तेंदुलकर काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले अर्जुन ने नेट्स पर भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी की थी। इस दौरान याट और अर्जुन के बीच अच्छी दोस्ती के सबूत भी सामने आए जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ फोटो क्लिक कराई।
Yessss Arjun!!! 😁 @sachin_rt
बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। अर्जुन को चार दिवसीय टीम में चुना गया है जबकि उनका चयन वन-डे टीम में नहीं हुआ। इस दौरे के लिए डब्लूवी रमन को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है क्योंकि राहुल द्रविड इंडिया ए के साथ इंग्लैंड जाएंगे।
सचिन ने अपने एक बयान में कहा, 'अर्जुन के अंडर-19 टीम में शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। ये उसके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंजलि और मैं हमेशा अर्जुन के फैसलों का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।'