फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs PBKS Photo Story: धोनी के रन आउट, लिविंगस्टोन के छक्के और कैच ने जीता दिल, पंजाब की जीत से खुश हुए फैंस

Mon, 04 Apr 2022 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

पंजाब के खिलाफ मैच में चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम लगातार तीन मैच हारने वाली सीजन की पहली टीम बन गई है। 
 

विज्ञापन
CSK vs PBKS Photo Story Dhoni run out livingstone Six and Catch won Fans heart
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही चेन्नई पहली टीम बन गई है, जिसने इस सीजन के शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम कुछ खास नहीं कर पा रही है। चेन्नई के गेंदबाज रन नहीं रोक पा रहे हैं और बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा नहीं कर पा रहे हैं। इस मैच में भी चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले 180 रन खर्च कर दिए फिर बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए। हालांकि, धोनी ने एक शानदार रन आउट कर फैंस का दिल जीत लिया। 


पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने सीजन का सबसे बड़ा छक्का लगाया और बाद में अपनी गेंद पर बेहतरीन कैच भी पकड़ा। यहां हम इस मैच के खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
CSK vs PBKS Photo Story Dhoni run out livingstone Six and Catch won Fans heart
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। पहले अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी भी की और अपनी ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो का बेहतरीन कैच पकड़ा। उन्होंने दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए और उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था। हालांकि, वो ऐसा नहीं कर सके। 
CSK vs PBKS Photo Story Dhoni run out livingstone Six and Catch won Fans heart
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की फैंस के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने 180 रन का बेहतरीन स्कोर बनाया। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने भी कमाल किया और 18 ओवर के अंदर चेन्नई की पूरी टीम समेट दी। पंजाब की इस जीत से फैंस बेहद खुस नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs PBKS Photo Story Dhoni run out livingstone Six and Catch won Fans heart
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
लिविंगस्टोन ने शानदार अर्धशतक लगाकर अपने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद ऑफ स्पिन और लेग स्पिन गेंदबाजी से भी कमाल किया। इसके साथ ही बेहतरीन कैच भी पकड़ा। पंजाब के फैंस अपनी टीम के खेल से बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन
CSK vs PBKS Photo Story Dhoni run out livingstone Six and Catch won Fans heart
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा है। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed