फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs LSG: आईपीएल में लखनऊ पर चेन्नई की पहली जीत, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली बने हीरो; मैच में बने 422 रन

Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
सार

चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
CSK vs LSG IPL 2023 Chennai Super Kings beats Lucknow Super Giants Ruturaj Gaikwad Moeen Ali ms dhoni
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने होमग्राउंड एमए चिंदरबम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हरा दिया। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम की यह पहली जीत है। उसे पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम इस मैदान पर 2019 के बाद खेलने उतरी। उसने अपनी घर वापसी को यादगार बनाया और लखनऊ को रोमांचक मैच में हराया।
CSK vs LSG IPL 2023 Chennai Super Kings beats Lucknow Super Giants Ruturaj Gaikwad Moeen Ali ms dhoni
मोईन अली विकेट लेने के बाद - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल में चेन्नई की यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इकलौता मुकाबला पिछले साल खेला गया था। तब लखनऊ को सफलता मिली थी। चेन्नई की टीम का अपने होमग्राउंड पर दबदबा है। उसने इस मैदान पर पिछले 22 में से 19 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों में ही उसे हार मिली है।
CSK vs LSG IPL 2023 Chennai Super Kings beats Lucknow Super Giants Ruturaj Gaikwad Moeen Ali ms dhoni
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और कोच एंडी फ्लावर - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टूर्नामेंट में पहली हार
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। मैच में कुल 422 रन बने। उसकी इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पिछले मैच में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब आठ अप्रैल को चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, लखनऊ को सात अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs LSG IPL 2023 Chennai Super Kings beats Lucknow Super Giants Ruturaj Gaikwad Moeen Ali ms dhoni
बल्लेबाजी के दौरान कायेल मेयर्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने छह ओवर में बना लिए थे 80 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने शुरुआती छह ओवर में 80 रन बना लिए थे। कायेल मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। मेयर्स के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर लखनऊ को झटके लगे। इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
CSK vs LSG IPL 2023 Chennai Super Kings beats Lucknow Super Giants Ruturaj Gaikwad Moeen Ali ms dhoni
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन ने जिंदा रखी थीं उम्मीदें
निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। जब तक पूरन क्रीज पर थे, तब तक लग रहा था कि वह लखनऊ को मैच में जीत दिला देंगे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने के बाद लखनऊ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। आयुष बदोनी ने 18 गेंद पर 23, कृष्णप्पा गौतम ने 11 गेंद पर नाबाद 17 और मार्क वुड ने तीन गेंद पर नाबाद 10 रन जरूर बनाए, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 और कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या नौ और दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार और तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए। मिचेल सैंटनर को एक सफलता मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed