फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: CSK को मिलेगा नया कप्तान, आखिरी मैच के बाद धोनी ने दिए कप्तानी छोड़ने के संकेत

Sun, 01 Nov 2020 08:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
CSK vs KSIP IPL 2020: MS Dhoni says Time to hand over this team to next-generation
एमएस धोनी - फोटो : social media

चेन्नई सुपरकिंग्स को अगले साल आईपीएल में नया कप्तान मिल सकता है क्योंकि मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को इसके संकेत दिए। जी हां, आईपीएल 2020 का आखिरी मैच खेल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद सीएसके की कप्तानी छोड़ने के संकेत दिए। 


 

CSK vs KSIP IPL 2020: MS Dhoni says Time to hand over this team to next-generation
एमएस धोनी - फोटो : PTI

मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा, 'यह एक कठिन अभियान था। हमने बहुत सारी गलतियां की हैं। आप अगर 7-8 मैचों में पिछड़ जाते हैं उसके बाद वापसी करना वास्तव में मुश्किल हो जाता है। मुझे अपनी टीम व साथी खिलाड़ियों पर गर्व है।'

CSK vs KSIP IPL 2020: MS Dhoni says Time to hand over this team to next-generation
एमएस धोनी - फोटो : Social Media

उन्होंने आगे कहा, 'बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि नीलामी के बारे में बीसीसीआई क्या फैसला करता है। हमें अपने कोर टीम में थोड़ा बदलाव करना होगा। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि नीलामी के बारे में बीसीसीआई क्या फैसला करता है। आईपीएल की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई, जिसने दस साल तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब यह अगली पीढ़ी को सौंपने का समय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs KSIP IPL 2020: MS Dhoni says Time to hand over this team to next-generation
एमएस धोनी - फोटो : ANI

धोनी ने आगे कहा, हम मजबूत होकर लौटेंगे। हम यही जानते हैं। हम तालिका में 14 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो सकते थे। यह एक ऐसा सीजन है, जिसमें केवल एक टीम ने (मुंबई) अच्छा खेला है या अधिकांश टीमों ने अच्छा खेला है। जब भी हमने ऋतु (ऋतुराज गायकवाड़) को बल्लेबाजी करते देखा है। उसने नेट सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 20 दिन बाद भी वह फिट नहीं था, जिसके कारण हम फाफ और वॉटसन के साथ जाते रहे।' 

विज्ञापन
CSK vs KSIP IPL 2020: MS Dhoni says Time to hand over this team to next-generation
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : social media

बता दें कि रविवार को अबु धाबी में खेले गए आईपीएल 2020 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने चेन्नई को 154 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में चेन्नई ने 18.5 ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने लीग में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा 62 रन की नाबाद पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस (48) और अंबाती रायुडू ने नाबाद 30 रन बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed