{"_id":"5b9fa07c867a557f5f4198d4","slug":"cricketer-s-sreesanth-reveals-the-reason-behind-his-bigg-boss-participation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए बिग बॉस में शामिल हुए क्रिकेटर श्रीसंत, किए कई खुलासे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो इसलिए बिग बॉस में शामिल हुए क्रिकेटर श्रीसंत, किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 का आगाज हो गया है। 16 सितंबर से शुरू हुए इस शो में अन्य प्रतिभागियों के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आ चुके श्रीसंत भी शामिल हैं।
2 of 5
sreesanth
गौरतलब है कि पहले दिन के शो में टीम इंडिया से बैन हो चुके क्रिकेटर श्रीसंत की धमाकेदार तरीके से एंट्री हुई। उनकी एंट्री को देख सब लोग हैरान हो गए। शो के एक दिन बाद ही उन्होंने इस शो में भाग लेने की वजह के बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः-
3 of 5
sreesanth
श्रीसंत ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'यह शो एक बास्तविक शो है, जितना हो सकता है। यहां कुछ भी छिपा नहीं है। मैं 2011 में इस शो का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन किसी कारण वश नहीं बन पाया। मैं इस चैनल से जुड़ा हुआ हूं और मुझे यकीन था कि जल्दी या बाद में मैं यह शो करूंगा। मुझे ऐसा करने में खुशी है, क्योंकि मेरे गैर-क्रिकेट करियर के बारे में सबकुछ हल हो रहा है। मैंने पहले से ही चार फिल्में की हैं, इसलिए मेरा कलात्मक पक्ष सामने आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एस श्रीसंत
बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं। इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
5 of 5
-
वहीं, साल 2017 में श्रीसंत ने बॉलीवूड में एंट्री की और बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान के साथ 'अक्सर-2' फिल्म में एक वकील की भूमिका अदा की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी किस्मत राजनीति में भी आजमाई। साल 2016 में श्रीसंत ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़े।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।