आईपीएल सीजन-11 में सुपरसंडे को खेला गया पहला मुकाबला पूरी तरह चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के नाम रहा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 180 रन की मुश्किल चुनौती रखी थी, जिसे सलामी बल्लेबाज रायुडू के शतक के बूते सीएसके ने आसानी से पा लिया।
रायुडू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 162 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से तीन छक्के और पांच चौके लगाए। रायुडू टीम को जिताने के बाद नाबाद लौटे। अपनी 100 रनों की नाबाद पारी के सहारे रायडू ने आईपीएल 2018 का चौथा शतक और टी-20 में अपना पहला शतक बनाया।
क्रीज पर बल्ले से अपनी दबंगई दिखाने वाले रायडू का मैदान के बाहर भी रौब कम नहीं है। इसका उदाहरण फैंस पहले भी कई बार देख चुके हैं। साथी खिलाड़ियों संग तू-तू मैं-मैं और राह चलते व्यक्ति के साथ टकराव के कारण रायूड कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। आइए जानतें हैं अबंती रायडू से जुड़े ऐसे ही कुछ बड़े विवादों के बारे में...
डोमेस्टिक क्रिकेट में दबंग रायुडू
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के कप्तान अंबाती रायडू पर बीसीसीआई ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया था। बोर्ड ने यह बैन 11 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेले गए एक मैच में उनके व्यवहार को लेकर लगाया था।
कर्नाटक और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में मोहम्मद सिराज के 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने शॉट लगाया। बाउंड्री पर तैनात मेहंदी हसन ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक लिया था, लेकिन रिप्ले में उनका पैर बाउंड्री से सटा नजर आया था। कर्नाटक की टीम ने 203 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बाद में विनय कुमार की शिकायत पर अंपायर ने स्कोर में 2 रन की बढोतरी की और लक्ष्य 205 रन का हो गया। इस पर ऐतराज उठाते हुए रायडू ने कहा कि अंपायर को 2 रन 20वें ओवर में उसी वक्त बढ़ाने चाहिए थे।
3 of 6
अंबाती रायडू
- फोटो : File
मैच में यह विवाद यहीं नहीं थमा। 20 ओवर खेलने के बाद 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने भी 203 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रायडू अंपायर से सुपर ओवर करवाने की मांग करने लगे। रायडू ने कहा, 'मुझे क्रिकेट के नियमों के बारे में पता है। अगर किसी नो बॉल पर अंपायर की नजर नहीं पड़ती, लेकिन रिप्ले में वह नो बॉल साफ नजर आती है तो क्या अंपायर उसे दोबारा नो-बॉल घोषित कर रन देता है?' अंपायर से लंबी बहस के बाद यह मामला शांत हुआ, लेकिन बाद में कप्तान रायडू पर दो मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया।
जरा सी बात पर भड़क उठने की फितरत
4 of 6
अंबाती रायडु
- फोटो : Youtube
आईपीएल सीजन-09 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए एक बार अंबाती रायडू अपने साथ खिलाड़ी हरभजन सिंह से भी मैदान पर ही भिड़ पड़े थे। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेले एक मुकाबले में भज्जी की गेंद पर रायुडू बाउंड्री बचाने में असफल हो गए थे, जिसके बाद भज्जी ने बेहद खराब रिएक्शन दिया। यह देख रायुडू ने चुप रहना ठीक नहीं समझा और वह बेहद आक्रामकता के साथ हरभजन की तरफ बढ़ने लगे। हालांकि अंत में भज्जी ठंडे पड़े और उन्हें समझा-बुझाकर वापस मैदान संभालने के लिए भेजा।
कई बार मिल चुकी कड़ी सजा
5 of 6
अंबाती रायडु
- फोटो : ESPN
रायडू की दबंगई का एक कारनामा आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी हर्षल पटेल के साथ भी जुड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कहा-सुनी के बाद रायुडू पर मैच फीस का 100 फीसदा और हर्षल पटेल पर 25 फीसदी का जुर्माना लगा था।