फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheteshwar Pujara: ससेक्स ने चेतेश्वर पुजारा से करार खत्म किया, इस खिलाड़ी के लिए भारतीय स्टार से तोड़ा नाता

Thu, 22 Aug 2024 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले थे। ससेक्स के साथ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है और 10 शतक लगाए थे। 

विज्ञापन
County Championships Sussex terminated Cheteshwar Pujara contract, broke ties with Indian star for this reason
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
भारत के स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को बड़ा झटका लगा है। काउंटी टीम ससेक्स ने उनके साथ नाता तोड़ लिया है। पुजारा कई मैचों में ससेक्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन अब यह टेस्ट स्पेशलिस्ट अगले सीजन से काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स टीम में वापसी करते नहीं दिखेंगे। इंग्लैंड के काउंटी क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त करने का विकल्प चुना है।
County Championships Sussex terminated Cheteshwar Pujara contract, broke ties with Indian star for this reason
पुजारा और ह्यूज - फोटो : Twitter
बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज अगले सत्र में सभी चैंपियनशिप और टी20 वाइटैलिटी ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स उनकी काउंटी टीम की तरफ से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले थे। ह्यूज की वापसी के बाद उन्हें अपना सीट खाली करना पड़ा था।
County Championships Sussex terminated Cheteshwar Pujara contract, broke ties with Indian star for this reason
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, 'चेतेश्वर से करार खत्म करना आसान काम नहीं था, लेकिन डेनियल हमारी जरूरत के अनुरूप टीम में फिट बैठे हैं और हमें खुशी है कि वह अगले पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।' ह्यूज ने इस साल के ब्लास्ट के ग्रुप चरण में 43.07 की औसत से 560 रन बनाए जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल है। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा। वह वर्तमान सत्र में काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे पांच मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगेै।
विज्ञापन
विज्ञापन
County Championships Sussex terminated Cheteshwar Pujara contract, broke ties with Indian star for this reason
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
ससेक्स के लिए अपने 24 काउंटी चैंपियनशिप मैचों में, पुजारा ने 60 से ऊपर की औसत से 2364 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। ससेक्स के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 2022 में डर्बीशायर के खिलाफ आया जब उन्होंने 231 रन बनाए थे। तब उन्होंने टॉम हैन्स के साथ 351 रनों की साझेदारी की थी। 2023 में उनका सर्वोच्च स्कोर 151 रन ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ था, जिसमें 20 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं, साल 2024 में पुजारा ने छह मैचों में 62.62 की औसत से 501 रन बनाए। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed