फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से पहले दो टेस्ट में रहाणे नहीं थे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा, शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 02 Feb 2018 08:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Coach Ravi Shastri explains the reason of dropping Ajinkya Rahane in the Tests
रवि शास्त्री

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अंजिक्य रहाणे को मौका न दिए जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का विस्तार से खुलासा किया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने रहाणे को लेकर क्या कहाः-

Coach Ravi Shastri explains the reason of dropping Ajinkya Rahane in the Tests
अजिंक्य रहाणे

गौरतलब है कि द. अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में रहाणे के बदले में रोहित शर्मा को मौका दिया गया था। इसको लेकर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने कप्तान विराट की काफी आलोचनाएं भी की। कई ने कहा कि विदेशों में रहाणे का परफॉरमेंस अच्छा रहा है लेकिन उनको मौका नहीं दिया गया। इस दौरान उन्होंने टीम के सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद हालांकि, तीसरे टेस्ट में रहाणे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। तीसरे टेस्ट में रहाणे ने विराट के साथ मिल कर 48 रन की शानदार पारी खेली थी।
 

Coach Ravi Shastri explains the reason of dropping Ajinkya Rahane in the Tests
Ravi Shastri

इंटरव्यू के दौरान कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'टीम मैनेजमेंट को इस बात पर कोई दुविधा नहीं थी कि रोहित फॉर्म में थे और रहाणे मैदान ही नहीं बल्कि नेट्स पर भी जूझ रहे थे। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 200 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टीम उन्हें क्या जवाब देती? आपके रन मायने नहीं रखते, क्योंकि सब ऐसे ही चलता है। हम रहाणे की क्षमता को जानते हैं लेकिन साल 2017 में उनका बल्लेबाजी औसत 30 के करीब था।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coach Ravi Shastri explains the reason of dropping Ajinkya Rahane in the Tests
अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

गौरतलब है कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले वन-डे मैच में अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली। रहाणे ने 86 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के साथ 189 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों के दम टीम इंडिया ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Coach Ravi Shastri explains the reason of dropping Ajinkya Rahane in the Tests
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

बहरहाल, रहाणे द्वारा खेली गई इस पारी की सभी ने जमकर तारीफ की। हालांकि, रहाणे के इस शानदार परफॉरमेंस के बाद अब सवाल यह उठने लगे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में रहाणे को मौका क्यों नहीं दिया गया। जिसके बाद कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ते हुए इस बातत का खुलासा किया किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed