टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अंजिक्य रहाणे को मौका न दिए जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का विस्तार से खुलासा किया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने रहाणे को लेकर क्या कहाः-
...तो इस वजह से पहले दो टेस्ट में रहाणे नहीं थे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा, शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि द. अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में रहाणे के बदले में रोहित शर्मा को मौका दिया गया था। इसको लेकर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने कप्तान विराट की काफी आलोचनाएं भी की। कई ने कहा कि विदेशों में रहाणे का परफॉरमेंस अच्छा रहा है लेकिन उनको मौका नहीं दिया गया। इस दौरान उन्होंने टीम के सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद हालांकि, तीसरे टेस्ट में रहाणे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। तीसरे टेस्ट में रहाणे ने विराट के साथ मिल कर 48 रन की शानदार पारी खेली थी।
इंटरव्यू के दौरान कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'टीम मैनेजमेंट को इस बात पर कोई दुविधा नहीं थी कि रोहित फॉर्म में थे और रहाणे मैदान ही नहीं बल्कि नेट्स पर भी जूझ रहे थे। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 200 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टीम उन्हें क्या जवाब देती? आपके रन मायने नहीं रखते, क्योंकि सब ऐसे ही चलता है। हम रहाणे की क्षमता को जानते हैं लेकिन साल 2017 में उनका बल्लेबाजी औसत 30 के करीब था।'
गौरतलब है कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले वन-डे मैच में अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली। रहाणे ने 86 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के साथ 189 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों के दम टीम इंडिया ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
बहरहाल, रहाणे द्वारा खेली गई इस पारी की सभी ने जमकर तारीफ की। हालांकि, रहाणे के इस शानदार परफॉरमेंस के बाद अब सवाल यह उठने लगे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में रहाणे को मौका क्यों नहीं दिया गया। जिसके बाद कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ते हुए इस बातत का खुलासा किया किया।