फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्री हिट पर आउट हुए क्रिस गेल! अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, लोगों ने कहा 'बेईमानी'

Fri, 07 Jun 2019 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chris gayle was given out on free hit umpire Gaffney fails to give no ball during australia match
स्टार्क - फोटो : social media

12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप के 10वें मैच में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हरा दिया।



हालांकि मैच के दौरान एक बड़ा विवाद हो गया जब न्यूजीलैंड के अंपायर क्रिस गैफने की गलती की वजह से क्रिस गेल आउट हो गए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने आईसीसी को फटकार लगानी शुरू कर दी।

मैच के दौरान अंपायर क्रिस गैफने से एक ऐसी गलती हो गई जिसकी वजह से लोगों ने उन पर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगा दिए। 

     


 

Chris gayle was given out on free hit umpire Gaffney fails to give no ball during australia match
क्रिस गेल स्टार्क - फोटो : social media

दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने क्रिस गेल को यॉर्कर गेंद फेंकी, जो कि नो बॉल थी। लेकिन अंपायरिंग कर रहे क्रिस गैफने ने इस पर ध्यान नहीं दिया और उसे नो बॉल नहीं दिया। बड़ी बात ये हुई कि अगली ही गेंद पर क्रिस गेल बोल्ड हो गए। 

Chris gayle was given out on free hit umpire Gaffney fails to give no ball during australia match
CHRIS GAYLE

यहां अगर अंपायर गैफने स्टार्क की नो बॉल को देख लेते और नो बॉल दे देते तो नियम के मुताबिक क्रिस गेल जिस गेंद पर आउट हुए वो फ्री हिट होती लेकिन अंपायर की इस गलती ने क्रिस गेल को पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris gayle was given out on free hit umpire Gaffney fails to give no ball during australia match
क्रिस गाफने - फोटो : social media

क्रिस गैफने की इस गलती को देख कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि इसे माफ नहीं किया जा सकता है, ये बर्दाश्त के बाहर है। गावस्कर ने सलाह दी कि थर्ड अंपायर हर गेंद को चेक करे। इससे मैदान में खड़े अंपायर का बोझ कम होगा और वो एलबीडब्ल्यू, वाइड और कैच आउट जैसे फैसले पर ध्यान दे सकेगा।

विज्ञापन
Chris gayle was given out on free hit umpire Gaffney fails to give no ball during australia match
क्रिस गेल - फोटो : social media

अंपायर क्रिस गैफने की दो गलती:
क्रिस गैफने ने नो बॉल मिस करने के अलावा पहले भी गेल को लेकर दो गलत फैसले दिए। मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में उन्होंने गेल को कैच आउट दिया लेकिन गेल ने रिव्यू लिया और रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं। इसी ओवर में दो गेंदों के बाद एक बार फिर अंपायर गैफने ने गेल को एलबीडब्ल्यू आउट दिया, जिसपर उन्होंने एक बार फिर DRS लिया। अंपायर गैफने का फैसला एक बार फिर गलत साबित हुआ। हालांकि अगले ही ओवर में गेल को गैफने की बड़ी गलती के कारण ही आउट होना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed