आईसीसी ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी को स्मार्ट बनाने के लिए कुछ नई तरकीबें अपना रहा है। अपने इस टूर्नामेंट में इस बार टीम शीट्स टैब के जरिए डिजिटल तरीके से बदली जाएंगी। इसके अलावा मैदान में मौजूद दर्शकों को फ्री वाई-फाई सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही इस प्रतियोगिता में स्पाइडर कैम और हॉक आई कैमरा का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी: 'खास' बल्लों का इस्तेमाल करेंगे टीम इंडिया के ये बल्लेबाज
बीते कुछ सालों में क्रिकेट ने हॉक-आई, डीआरएस, इंफ्रा-रेड हॉटस्पॉट, अल्ट्र-ऐज और स्पाइडर कैम जैसे कई नए तकनीकी बदलाव देंखे हैं। इन बदलावों से न सिर्फ खेल का स्तर सुधरा है, बल्कि अंपायरों को फैसला लेने में आसानी हुई है। साथ ही क्रिकेट में बढ़ती तकनीक के इस्तेमाल ने फैसले लेने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार किया है।
चैंपियंस ट्रॉफी: 'खास' बल्लों का इस्तेमाल करेंगे टीम इंडिया के ये बल्लेबाज
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
आईसीसी ने इस बार खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार आईसीसी ने खिलाड़ियों के बल्ले में माइक्रचिप लगाने की तैयारी की है। इन चिप के जरिए मैदान पर खिला़ड़ियों का रिएक्शन टाइम दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि हर टीम के तीन खिला़ड़ियों के बल्लों में इस तरह की कंप्युटराइज्ड माइक्रोचिप लगाई जाएगी।
चैंपियंस ट्रॉफी: 'खास' बल्लों का इस्तेमाल करेंगे टीम इंडिया के ये बल्लेबाज
4 of 5
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
ऐसे में सवाल उठता है कि चिप्स टीम इंडिया के किन खिलाड़ियों के बल्लों में लगाया जाएगा। खबर है कि टीम इंडिया के रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बल्लों में इन चिप को लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन चिप का फायदा खिलाड़ियों को भी मिलेगा। इससे टीम के कोच और खुद उन्हें भी अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी: 'खास' बल्लों का इस्तेमाल करेंगे टीम इंडिया के ये बल्लेबाज
आईसीसी के लिए यह चिप्स आईटी कंपनी 'इंटेल' ने तैयार की हैं। यह चिप खिलाड़ियों के बैट के हैंडल में लगी होगी। इससे बल्लेबाज अपने बैट स्विंग और शॉट सिलेक्शन को अच्छे पढ़ पाएंगे। इन चिप का डाटा बल्लों में ही स्टोर किया रहेगा। अब देखना यह होगा कि आईसीसी का यह प्रयोग किस हद तक सफल होता है।