{"_id":"60c369548ebc3ee47f745325","slug":"chetan-sakariya-on-india-call-up-i-wish-my-father-had-been-here-to-see-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द: टीम इंडिया में चयन होने के बाद भावुक हुआ यह खिलाड़ी, कहा- काश मेरे पापा होते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्द: टीम इंडिया में चयन होने के बाद भावुक हुआ यह खिलाड़ी, कहा- काश मेरे पापा होते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बाद युवा गेंदबाज चेतन सकारिया भावुक हो गए। दरअसल, उन्हें अपने दिवंगत पिता की याद आने लगी। उन्होंने कहा कि 'काश यह देखने के लिए मेरे पापा होते।' आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस गेंदबाज ने 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में कहा, 'मेरी इच्छा थी कि मेरे पापा यह सब देखने के लिए यहां होते। वह मुझे भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते थे। मैं आज उनको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। भगवान ने मुझे इस एक साल के अंदर कई उतार-चढ़ाव दिखाए हैं। यह अबतक एक काफी इमोशनल राइड रही है।'
2 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : social media
सकारिया ने आगे कहा, 'मैंने अपने भाई को खोया था और उसके एक महीने के बाद ही मुझे आईपीएल का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल गया था। आखिरी महीने मैंने अपने पिता को खोया और भगवान ने मुझे भारतीय टीम में चयन करवा दिया। मैं सात दिनों तक अस्पताल में रहा था, जब मेरे पिता जिंदगी से लड़ रहे थे। उस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। यह मेरे स्वर्गीय पिता और मेरी मां के लिए है, जिन्होंने मुझे क्रिकेट को जारी रखने की इजाजत दी।'
3 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : social media
हाल ही में कोरोना की वजह से उनके (सकारिया) पिता कांजीभाई का निधन हो गया था। बीते हफ्ते चेतन के पिता ने अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इससे पहले जनवरी में उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन के घर वालों ने ये बात उनसे छिपाई थी क्योंकि उन दिनों चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। बता दें कि इस युवा गेंदबाज ने इसी साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए चेतन ने सात मैचों में सात विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी भी 8.22 का रहा था। चेतन ने डेथ ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : twitter@IPL
बता दें कि बीसीसीआई ने 10 जून को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में कई नए चेहरों को चुना गया। इनमें से एक नाम चेतन का भी था। श्रृंखला दौरे के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई, जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया। इस दौरे पर भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी, जो कोलंबो में खेल जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।