{"_id":"60c3683a8ebc3e3ba20687ce","slug":"chance-to-win-a-tesla-model-3-electric-car-gold-bars-iphone-in-hong-kong-for-covid-19-vaccination-hong-kong-vaccine-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल है: कोरोना का टीका लगवाने पर यहां मिल रही है Tesla की कार, सोने की ईंट, iPhone और बहुत कुछ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कमाल है: कोरोना का टीका लगवाने पर यहां मिल रही है Tesla की कार, सोने की ईंट, iPhone और बहुत कुछ
Fri, 11 Jun 2021 07:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
दुनिया भर के देश कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लेकिन हांगकांग ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आकर्षित करने के लिए एक बिल्कुल नायाब और फायदेमंद तरीके लेकर आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई कोरोना की वैक्सीन लगवाता है तो उसके पास Tesla (टेस्ला) इलेक्ट्रिक वाहन जीतने का मौका होगा।
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
मॉडल 3 कार की रेंज और स्पीड
टेस्ला की कार चीन और उसके प्रशासनिक क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हैं और लोगों को टीकाकरण के लिए लुभाने के लिए आसानी से एक असरदार तरीका साबित हो सकती है। मॉडल 3 लॉन्ग रेंज वर्जन 353 मील (568 किलोमीटर) की ईपीए अनुमानित ड्राइविंग रेंज देती है। यह कार सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। Model 3 टेस्ला की लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

iPhone 12 mini
- फोटो : Amar Ujala
सोना और आईफोन जैसे भी ईनाम
हांगकांग में स्थानीय कारोबारियों द्वारा दी जाने वाली लॉटरी में गोल्ड बार (सोने की ईंट) और iPhones (आईफोन) जैसी अन्य चीजें में शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ अन्य कंपनियां, रेस्तरां और यहां तक कि कुछ कॉलेजों ने टीकाकरण कराने वाले कर्मचारियों के लिए वाउचर, नकद भुगतान और एक्सट्रा टाइम की पेशकश शुरू कर दी है। सरकार ने वैक्सीन लगावा चुके सरकारी अधिकारियों के लिए पेड लीव (सवैतनिक अवकाश) और वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों के लिए संभावित अतिरिक्त प्रतिबंधों जैसे उपायों का भी एलान किया है।

hongkong
- फोटो : For Representation Only
घर जीतने का मौका
हांगकांग की दो अन्य प्रमुख फर्मों ने इस महीने अलग-अलग प्रोत्साहन कार्यक्रमों की घोषणा की, जिनकी कीमत 20 मिलियन डॉलर (करीब 1.5 अरब रुपये) से ज्यादा है। हांगकांग की सबसे बड़ी डेवलपर सन हंग काई प्रॉपर्टीज लिमिटेड आईफोन सहित कई पुरस्कार दे रही है। जबकि बिजनेस टाइकून ली शाऊकी की हेंडरसन लैंड डेवलपमेंट कंपनी के सोने की छड़ें (गोल्ड बार) दे रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिर्फ 15.1 फीसदी को लगा टीका
हांगकांग के सुस्त टीकाकरण दर पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान को एक बड़े प्रोत्साहन की जरूरत थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र की कुल आबाद 75 लाख है और इसमें से भी सिर्फ 15.1 फीसदी को ही पूरी तरह से टीका लगाया गया है। टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या जितनी कम होगी, हर्ड इम्यूनिटी तक पहुंचने की रफ्तार उतनी ही धीमी होगी।