आईपीएल में दो साल के बाद धमाकेदार वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाने के बाद माही ब्रिगेड तीसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई थी।
IPL: राजस्थान का 'शाही' किला फतह करने इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है 'माही ब्रिगेड'
ओपनर्स
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि गेंदबाजी में वॉटन का प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा है। वहीं सुरेश रैना की जगह टीम में वापसी करने वाले मुरली विजय वॉटसन के साथ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
मिडल ऑर्डर
मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडु ने इस सीजन में अब तक क्रमश: 22, 39 और 44 रन का योगदान दिया है। सीएसके अब उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद कर रही है। अंबाती रायुडु के साथ सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे।
ऑल-राउडंर
रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दोनों न सिर्फ निचले क्रम में बल्लेबाजी कर तेजी से रन बटोरने का काम करेंगे, बल्कि गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक भी लगाएंगे।
गेंदबाजी
गेंदबाजी में स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी हरभजन सिंह इमरान ताहिर पर होगी। स्पिन गेंदबाजी में दोनों खिलाड़ियों को रविंद्र जडेजा का साथ मिलेगा। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकर और दीपक चहर के हाथों में होगी। फास्ट बॉलिंग में इन्हें ड्वेन ब्रावो को साथ मिलेगा।