फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं बार फाइनल खेलने के लिए जी जान लड़ा देगी चेन्नई, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 10 May 2019 11:09 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 10 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against delhi capitals in ipl 2019
csk

इंडियन टी-20 लीग चेन्नई के पास फाइनल में पहुंचने का एक आखिरी मौका है। शुक्रवार को धोनी की चेन्नई दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि नए रंग में नजर आ रही दिल्ली के सामने चुनौती पेश करना उसके लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में कप्तान धोनी मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान संभालते नजर आ सकते हैं।


 

chennai super kings predicted xi against delhi capitals in ipl 2019
फाफ डू प्लेसी
ओपनर्स
चेन्नई की टीम अपने सबसे भरोसेमंद ओपनर फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन के साथ बल्लेबाजी का आगाज कर सकती है। पिछले मैच में दोनों ही बड़ा स्कोर करने में नाकाम हो गए थे, जिसके चलते उन्हें मुंबई के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अभी भी कप्तान धोनी को अपने ओपनर्स पर पूरा भरोसा होगा और वह इन दोनों के साथ ही पारी का आगाज करना चाहेंगे।

 

chennai super kings predicted xi against delhi capitals in ipl 2019
ms dhoni
मिडिल आर्डर
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सुरेश रैना, एमएस धोनी और अंबाती रायडू कमान संभल सकते हैं। पिछले मैच में सुरेश रैना भी सिर्फ 5 रन बनाकर क्रीज छोड़ चले। हालांकि रायुडू और धोनी दोनों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी करते हुए रायुडू ने  (42 नाबाद) और धोनी ने (37 नाबाद) शानदार पारी खेली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against delhi capitals in ipl 2019
ड्वेन ब्रावो - फोटो : Social media
ऑलराउंडर
चेन्नई के पास रविन्द्र जडेजा और ब्रावो हैं। दोनों की खिलाड़ी चेन्नई के लिए मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। वहीं पिछले मैच में केदार जाधव के चोटिल होने से वह बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया है। पिछल मैच में विजय ने 26 रन की मददगार पारी जरूर खेली, लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। फिर भी प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है।

 

विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against delhi capitals in ipl 2019
इमरान ताहिर के साथ एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाज
चेन्नई के पास दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह ड्वेन ब्रावो इमरान ताहिर जैसे गेंदबाज हैं। खासतौर पर स्पिनर्स पर इस मैच में जीत का बड़ा दारोमदार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed