आईसीसी वनडे रैंकिंग के आठवें नंबर पर रहते हुए चैंपियन्स ट्रॉफी में एंट्री करने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने शुक्रवार को लंदन में कहा कि पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं है। पाकिस्तान अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत पाई है। सरफराज ने अपनी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा, हम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने का अरमान लेकर आए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
2 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : getty
पाकिस्तान का मुकाबला 4 जून को चिर प्रतिद्वद्वी भारत से होगा। सरफराज ने कहा, हमारे पास खोने को कुछ नहीं है, हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे। वेस्टइंडीज में पिछली सीरीज बेहतरीन रही है वहां खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने आगे कहा, हम आशा कर रहे हैं इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और हम जीत हासिल करना चाहते हैं। हमारे पास तैयारी का पर्याप्त मौका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हमने अपनी फील्डिंग में बहुत सुधार किया। हमने पूरी सीरीज में एक-दो कैच छोड़े लेकिन कुल मिलाकर हमारी फील्डिंग अच्छी रही।
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
3 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
सरफराज ने कहा, हमें खुद को सरप्राइज एलीमेंट के रूप में नहीं देख रहे हैं। हम यहां खुलकर पूरी आजादी के साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम सभी मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम अभ्यास मैचों से आत्मविश्वास हासिल करना चाहते हैं। सरफराज ने बांग्लादेश की तारीफ करते हुए कहा, बांग्लादेश ने पिछले 18 महीने में बेहतरीन क्रिकेट खेली है। फिलहाल बांग्लादेश आईसीसी रैंकिंग में 6वें पायदान पर है। बांग्लादेश साल 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहा है। पाकिस्तान को शनिवार को बांग्लादेश से अभ्यास मैच में भिड़ना है।
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
भारत के खिलाफ मुकाबले के संबंध में सरफराज ने कहा, भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में हमारा रिकॉर्ड बेहतर है अब तक खेले तीन मैचों में हमने दो में जीत हासिल की है। हम इस बार भी इस अंतर को बरकरार रखना चाहते हैं इसके लिए पूरी टीम उत्साहित है।
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
5 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
फरवरी में टीम की कमान संभालने वाले सरफराज के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। कप्तान के रूप में अबतक खेले 4 मैचों में से 3 में उन्हें जीत हासिल हुई है। वेस्टइंडीज में जीत बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज जीत है। सरफराज ने कहा, बतौर कप्तान मेरे लिए यह पहली बड़ी प्रतियोगिता है और मैं इसमें खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरा उद्देश्य अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करना है, जिस तरह का प्रदर्शन मैंने अबतक घरेलू क्रिकेट में किया है उसे मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहराना चाहता हूं।